फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कॉलेज से लौट रही छात्रा का अपहरण का मांगी पचास हजार रुपये की फिरौती, दो गिरफ्तार

कॉलेज से लौट रही छात्रा का अपहरण का मांगी पचास हजार रुपये की फिरौती, दो गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज से लौट रही छात्रा का अपहरण का मांगी पचास हजार रुपये की फिरौती, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज से घर लौट रही एक विवाहिता छात्रा का कार सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के पति से फोन कर पचास हजार रुपये फिरौती की मांग की। देर शाम अपहरणकर्ता पीड़ित को कार में बंधक बनाकर शहर के बीएमजी मॉल के समीप गली में खड़े हो कर फोन पर बात करने लगे। इस बीच आरोपियों को चकमा देकर पीड़िता उनके चंगुल से निकल कर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर देर रात दो आरोपियों को काबू कर लिया, जिनकी पहचान पहचान अलवर जिला निवासी विनोद कुमार व महेश्वरी निवासी तरूण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक विवाहिता दिल्ली रोड पर स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। मंगलवार को कॉलेज से शाम को घर लौटते समय कार सवार दो आरोपियों ने कॉलेज के समीप से उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद पीड़िता को शहर की सड़कों पर इधर उधर लिए घूमाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने विवाहिता के फोन से उसके पति को फोन कराकर पचास हजार रुपये की फिरौती की मांग की गई। बताया गया है कि देर शाम आरोपी विवाहिता को कार में बंधक बनाकर शहर के बीएमजी मॉल के समीप एक गली में खड़े होकर फोन पर बातें करने लगे। इसी बीच मौका पाकर विवाहिता आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकाली और शोर मचा दिया। लोगों को देखकर आरोपी कार छोड़कर वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आपबीती बताई। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया तथा देर रात आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस नेे विवाहिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने विवाहिता का अपहरण का पति से पचास हजार रुपये की फिरौती की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर सिंह, एसएचओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed