फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जोहड़ में डूबने से कंपनी कर्मचरी की मौत

जोहड़ में डूबने से कंपनी कर्मचरी की मौत

Mon, 09 Jul 2018 06:08 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
जोहड़ में डूबने से कंपनी कर्मचरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव जलियावास में रविवार को जोहड़ में नहाते समय एक कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के लोहारू निवासी नरेंद्र हाल निवासी जलियावास अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रविवार दोपहर बाद गांव के जोहड़ के किनारे पर बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। तैरना नहीं जानता था जिससे वह पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि चारों दोस्त बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में कार्य करते थे। चारों को तैरना नहीं आता था इसलिए जोहड़ के किनारे बैठकर नहा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed