{"_id":"5a219a7d4f1c1b0d698bf638","slug":"71512151677-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के अभय सिंह चौक के समीप शुक्रवार देर शाम डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बालक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कोसली क्षेत्र निवासी मोहित दिल्ली रोड से शहर की ओर आ रहा था। अभय सिंह चौक के समीप डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहित एवं उसके साथ बैठका एक आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृृत घोषित कर दिया। बालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
---
शाम होते ही दौड़ पड़ते हैं मौत के पहिये
शहर में डंपर के नीचे आने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व अंबेडकर चौक और नारनौल रोड पर हुई दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो चुकी है। वहीं नाईवाली चौक पर एक डंपर असंतुलित होकर दुकान तोड़कर घर में घुस गया था। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं रोडवेज कार्यशाला एवं एक ट्रांसफार्मर को भी डंपर ने टक्कर मार दी थी।
---
बाइपास बने तो मिले निजात
पत्थरों से भरे ये डंपर नारनौल रोड से शहर में घुसते हैं। इसके बाद यह दिल्ली रोड से एनएच आठ पर चढ़ते हैं। शाम के समय शहर के सर्कुलर रोड एवं दिल्ली रोड पर वाहनों का अधिक आवागमन रहता है। ऐेसे में इन तेजी से दौड़ते डंपरों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शहरवासी इन डंपरों पर लगाम लगाने की मांग कर चके हैं। उल्लेखनीय है कि एनएच 71 से नारनौल रोड पर 176 करोड़ रुपये की लागत से एक बाईपास स्वीकृत है। इसके बनने बाद यह सारी दूर हो जाएगी।