{"_id":"5b77243242c79246586431d1","slug":"41534534706-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैन के नीचे आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैन के नीचे आने से युवक की मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरकर दो यात्रियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के रेलवे स्टेशन और बावल-अजरका के बीच ट्रेन से गिरकर दो यात्रियों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने इस संबंध में सामान्य कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि भिवानी के तोशाम तहसील के देवराला गांव निवासी अशोक कुमार वीरवार की रात को जयपुर से हिसार जा रही पैसेंजर ट्रेन में रेवाड़ी की तरफ आ रहा था। अशोक कुमार परिवार सहित राजस्थान के बालाजी धाम के दर्शनों के लिए गया था। वापसी के दौरान बावल से अजरका के बीच वह चलती ट्रेन से गिर गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश की और उसको बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एक अन्य घटना में रेवाड़ी स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के दौरान पैर फिसलने के कारण एक यात्री की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले के गांव समोची निवासी 22 वर्षीय प्रेमचंद अपने परिवार के साथ अलवर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जयपुर की ट्रेन में सवार होते समय उसका पैर फिसल गया। उपचार के लिए उसको ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उसका भाई उसे उपचार के लिए जयपुर ले गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।