{"_id":"5b24099c4f1c1b315d8b540d","slug":"191529088412-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल टंकी में छिपकली से स्टेशन पर मचा हंडकंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेयजल टंकी में छिपकली से स्टेशन पर मचा हंडकंप
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन की पेयजल टंकी में मिली छिपकली, मचा हड़कंप
कोसली। कोसली रेलवे स्टेशन की पेयजल टंकी में वीरवार को छिपकली पाए जाने की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को रेलवे के सहायक मंडल अभियंता मनीष, पीडब्ल्यू आई नरेश कुमार, सीएमआई धर्मबीर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का दौरा करके पेयजल की टंकी का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने पेयजल टंकी को साफ कराकर ब्लीचिंग पाउडर डलवाया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत माह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से लिए गए पेयजल के नमूनों की जांच रिपोर्ट स्थानीय स्टेशन अधीक्षक को भेज दी।
जांच रिपोर्ट में बताया गया कि प्लेटफार्म नंबर एक के पानी को पीने योग्य नहीं बताया गया। इसके बाद वीरवार को अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया तो पेयजल टंकी में छिपकली पड़ी हुई थी। इसका समाचार शुक्रवार को वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद शुक्रवार को रेलवे के आला अधिकारी यहां पहुंचे तो शुद्धता की जांच कराकर सफाई कराई। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता मनीष कुमार बताया कि विभाग को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। शीघ्र ही स्टेशन पर आरओ की व्यवस्था की जाएगी जिससे यात्रियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।