{"_id":"5ae619a04f1c1b5c098b7287","slug":"181525029280-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, नहीं कर रहे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, नहीं कर रहे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत देकर जाटूसाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव नांगल पठानी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत देकर जाटूसाना थाना पुलिस पर मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कार्रवाई को लेकर हर जगह गुहार लगा चुका है लेकिन अभी तक पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने 18 अप्रैल की रात को उसके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 19 अप्रैल को इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया लेकिन एक पखवाड़ा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। अब 15 दिन से भी अधिक का समय बीत चुका लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे खुलेआम घूम रहे है तथा फैसला नहीं करने की स्थिति अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया कि पुलिस की आरोपियों से सांठगांठ होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है।