फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तीन अलग-अलग स्थानों ढाई लाख रुपये की चोरी

तीन अलग-अलग स्थानों ढाई लाख रुपये की चोरी

Sun, 21 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
तीन अलग-अलग स्थानों ढाई लाख रुपये की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी होती जा रही है। चोर बीती रात को बावल खंड के गांव कालड़ावास से एक किसान के घर में सेंध लगाकर एक लाख नकद और करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। वहीं शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित दो दुकानों में भी चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का माल पार कर दिया।
पिछले एक सप्ताह के दौरान चोर जिले में करीब एक दर्जन दुकानों सहित घरों में निशाना बना चुके हैं। लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। चोरों ने शुक्रवार रात को जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर सेंधमारी कर करीब ढाई लाख का सामान व नकदी चोरी कर ली। बावल थाना क्षेत्र के गांव कालड़ावास में शुक्रवार रात को चोरों ने नत्थुराम के घर में सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये की नकदी व दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने पर पूर्व चोरों ने कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों के दरवाजें को कुंडी लगा दी थी। इसके बाद चोरों ने जमकर घर में उत्पात मचाया। सुबह उठने पर परिवार के सदस्यों ने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है। अलमारी का ताला टूटा ुहआ था, जिसमें रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी व जेवरात गायब थे। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोबाइल दुकान में लगाई सेंध
शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित दुकान में हुई चोरी की एक अन्य घटना में एक लाख के लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिव कॉलोनी निवासी पंकज ने बीडीपीओ कार्यालय के सामने मोबाइल की दुकान की हुई है। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये के लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों के समीप ही एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़कर उसमें करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो पंकज को सूचना दी गई। सूचना के माडल टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed