{"_id":"59c4015a4f1c1b8e688b5ba1","slug":"101506017626-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर यूपी के 55 युवकों को ठगा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नौकरी लगवाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के करीब 55 युवाओं को बावल लेकर पहुंचा शातिर ठग उनसे 1600-1600 रुपये लेकर फरार हो गया। यूपी के जिला जौनपुर निवासी राजकुमार, बृजेश सैनी आदि ने बताया कि जौनपुर में राहुल नाम के व्यक्ति ने उन्हें बावल स्थित कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए कहा। जौनपुर के अतिरिक्त आजमगढ़, ददोही, रामपुर आदि जगहों के 55 युवकों को बावल के बनीपुर बुला लिया गया। यहां आने के बाद राहुल सभी को एक कमरे में ले गया। यहां पर पहले से ही और लोग भी मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने इंटरव्यू के नाम पर सभी युवकों के कागजात की फोटोकॉपी ले ली। सभी से 1600-1600 रुपये जमा कराए। इंटरव्यू पूरा होने के बाद सभी को एनएच आठ पर ले जाया गया। वहां बताया गया कि सभी को कंपनी तक ले जाने के लिए बस आएगी। दो घंटे तक भी बस नहीं आने पर उन्हें ठगे जाने का पता लगे। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।