फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction on the highway is causing vehicles to get stuck in traffic jams, leaving people suffering in the heat.

Rewari News: हाईवे पर निर्माण के चलते जाम में फंस रहे वाहन, गर्मी में परेशान हो रहे लोग

Thu, 21 May 2026 06:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Construction on the highway is causing vehicles to get stuck in traffic jams, leaving people suffering in the heat.
दिल्ली जयपुर हाईवे पर लगा जाम। स्रोत : स्थानीय नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




धारूहेड़ा। धारूहेड़ा से गुरुग्राम के बीच दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-48 पर चल रहे निर्माण कार्य ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोजाना हजारों वाहन लंबी कतारों में फंस रहे हैं। जिससे यात्रियों को घंटों जाम झेलना पड़ रहा है।
लगातार लग रहे जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की भी भारी खपत हो रही है। धारूहेड़ा, राठीवास, बिलासपुर और मानेसर क्षेत्र में हाईवे निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा से गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक तक लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को रोजाना 40 से 50 मिनट अतिरिक्त समय लग रहा है। कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि वाहन घंटों तक धीरे-धीरे रेंगते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी और आम यात्री सभी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रहती है।
बड़ी संख्या में वाहन एक साथ हाईवे पर आने के कारण कई किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम में फंसे वाहनों से प्रतिदिन हजारों लीटर ईंधन व्यर्थ जल रहा है।




सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव खरखड़ा ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र भेजकर हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जनता को राहत देने की मांग उठाई है।


भारी वाहनों की एंट्री सीमित की जाए

पत्र में बताया गया है कि यदि हाईवे निर्माण कार्य पहले से निर्धारित था तो ट्रैफिक प्रबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था भी पहले तैयार की जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि धारूहेड़ा-मानेसर-गुरुग्राम क्षेत्र हरियाणा का प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर है जहां लोगों का रोजाना आवागमन होता है।

पत्र में उठाई गई ये मांगें

निर्माण कार्य पूरा होने तक टोल टैक्स अस्थायी रूप से माफ किया जाए।

ऑफिस समय में भारी वाहनों पर नो-एंट्री लागू हो।

ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए।

हाईवे पर लेन अनुशासन सख्ती से लागू किया जाए।

मानसून से पहले जलभराव रोकने की विशेष योजना बनाई जाए।

जनता को राहत देने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed