{"_id":"681a586fe4c4a86732047fa9","slug":"construction-of-synthetic-track-will-start-from-next-week-rewari-news-c-198-1-rew1001-219048-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अगले सप्ताह से शुरू होगा सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अगले सप्ताह से शुरू होगा सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण
Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 03रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडिश्यम में ट्रैक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। आठ लेन के 400 मीटर के ट्रैक बनाए जाएंगे। ट्रैक के निर्माण, समतलीकरण, ड्रेसिंग, रेलिंग पर 9 करोड़ 69 लाख 76 हजार रुपये खर्च होंगे। ट्रैक का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कराने की तैयारी चल रही है।
स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने पर यहां जिले से लेकर नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सकेंगी। जिले के अलावा महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी भी यहां आकर अभ्यास कर सकेंगे। जिले के खिलाड़ियों को गुरुग्राम या अन्य जगह अभ्यास करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सिंथेटिक ट्रैक बनने से बड़े खिलाड़ी तैयार होंगे। अभी स्टेडियम में सेंडर ट्रैक बना है। इस पर दौड़ने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित 100 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक दौड़ प्रतियोगिता होगी।
सिंथेटिक ट्रैक एक खास तरह के रबर को कुसिंग करके बनाया जाता है। ट्रैक बनाने के लिए पहले मिट्टी और रोड़ी की कई परतें बिछाई जाती हैं। इसके बाद समतलीकरण कर सड़क बनाने का काम किया जाता है और फिर ट्रैक के चारों ओर रेलिंग लगाई जाती है। इसके बाद प्लास्टिक की घास बिछाई जाती है और ट्रैक तैयार होता है। स्टेडियम में ट्रैक 8 लेन का होगा। एक लेन की चौड़ाई 1.22 से 1.25 मीटर तक होगी।
विज्ञापन
13 जिलों में बनाए गए हैं सिंथेटिक ट्रैक
अभी राज्य के 13 जिलों में धावकों के लिए राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार और जींद का नरवाना शामिल हैं।
वर्जन
राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इस सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण पर 9 करोड़ 69 लाख 76 हजार रुपये खर्च होंगे। ट्रैक बनने के बाद खिलाड़ियों को सुविधा होगी।-ममता, कार्यकारी डीएसओ रेवाड़ी।