फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brainstormed on the problems of the wards in the Municipal Corporation meeting

Rewari News: नपा की बैठक में वार्डों की समस्याओं पर किया मंथन

Thu, 26 Dec 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Brainstormed on the problems of the wards in the Municipal Corporation meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। नगर पालिका कार्यालय की बैठक चेयरमैन कंवर सिंह अगुवाई में वीरवार को हुई। नगर के वार्डों में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव भी मौजूद रहे।
बैठक में विकास और समस्याओं पर मंथन करने के साथ ही अन्य मुद्दे उठाए गए। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि शहर में बस स्टैंड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके लिए टेंडर हो चुका है और जल्द ही निमार्ण कार्य शुरू किया जाएगा। शहर में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। बाइपास का कार्य अधर में लटका हुआ है। जल्द ही बाइपास के कार्य को पूरा करवाया जाएगा ताकि जाम से निजात मिल सके। उप चेयरमैन अजय जांगडा ने बताया कि फिरनी से सड़क के बीच में आए बिजली के खंभे हटाने, वार्डों में बनाए गए डंपिंग वार्ड हटाने की मांग की है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमा गई है। शौचालयों के एजेंसी को सफाई कार्य देने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। अलवर बाइपास पर धारूहेड़ा सीमा में बने रैंप की रिपेयर की मांग रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव मोहित, सुमित्रा देवी, कमलेश, राजकुमार, नानक, प्रसांत, राजबीर, राहुल जोशी, मंजू, धर्मबीर, कृष्ण यादव, पूजा देवी, मनोज कुमार, मनीषा सेनी व पुष्पा सेनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed