फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Biodiversity park to be built on 35 acres in Budhpur; foundation stone to be laid today.

Rewari News: बूढ़पुर में 35 एकड़ में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, शिलान्यास आज

Thu, 25 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Biodiversity park to be built on 35 acres in Budhpur; foundation stone to be laid today.
राव मोहर सिंह के नाम पर पार्क का नाम। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। अहीरवाल क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और पूर्व विधायक राव मोहर सिंह के नाम पर 35 एकड़ क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित होगा। पार्क का शिलान्यास 26 जून को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री व उनके पौत्र राव नरबीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से विकसित किए जा रहे इस पार्क में स्वदेशी पेड़-पौधों, जल स्रोतों और जैव विविधता संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्क के चारों ओर मजबूत सुरक्षा दीवार और 8 से 10 फीट ऊंची तारबंदी की जाएगी। लोगों के भ्रमण के लिए करीब 1800 मीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यह पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और जागरूकता का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गांव के प्राचीन बाबा धूनीदास मंदिर परिसर में बाबा धर्मदास की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। गांव की सरपंच मोनिका यादव ने बताया कि मंत्री राव नरबीर सिंह के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं और आसपास के अनेक गांवों के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव मोहर सिंह अहीरवाल क्षेत्र के पहले विधायक माने जाते हैं। वे 1942 और 1946 में संयुक्त पंजाब विधानसभा के सदस्य रहे। बाद में मुख्य संसदीय सचिव भी बने। देश की आजादी के समय वे अहीरवाल क्षेत्र के एकमात्र विधायक थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed