फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Be responsible where the strong drainage got washed away in Rewari: Captain

रेवाड़ी में स्ट्रांग ड्रेनेज कहां बह गया जिम्मेदार बताएं : कैप्टन

Tue, 20 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Be responsible where the strong drainage got washed away in Rewari: Captain
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि जिले में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार व रविवार को आई बारिश के दो दिन बीत जाने के बाद भी पानी भरा हुआ है। कभी गड्ढों में न गिर जाएं इस डर से शहरवासी घरों से नहीं निकल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा ही हाल ग्रामीण क्षेत्रों को है। गांव की गलियों में पानी भरा हुआ है। खेतों में कई-कई फुट पानी भरा हुआ है। जबकि सरकार ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कहा था कि रेवाड़ी में स्ट्रांग ड्रेनेज डाला जा चुका है। अब प्रत्यक्ष को प्रमाण कि क्या जरूरत है। स्ट्रांग ड्रेनेज डल चुका है तो अब वो कहां गया।
विज्ञापन

ड्रेनेज मामले की हो जांच
कैप्टन ने बताया कि विधायक चिरंजीव राव ने तब भी कहा था कि कोई स्ट्रांग ड्रेनेज नहीं डाला गया है। लेकिन सरकार अपनी बात पर अड़ी रही। अब या तो सरकार जनता से अपनी झूठ स्वीकार करे या फिर यदि सरकार ने स्ट्रांग ड्रेनेज का पैसा रेवाड़ी को दिया था और स्ट्रांग ड्रेनेज डाला नहीं गया तो इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि बारिश की वजह से कई गांवों व शहरों में लोगों की दीवारें व छत भी गिर गईं, जिससे भारी नुकसान भी हुआ है। जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनको सरकार को आर्थिक मदद कर उनकी भरपाई करनी चाहिए। सिंह ने कहा कि 2014 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि भाजपा सरकार बनने पर रेवाड़ी को सिंगापुर बना देंगे। अब पिछले 7 साल में भाजपा ने कितनी बड़ा सिंगापुर रेवाड़ी का बना दिया है वो जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है, कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, आवारा पशु घूम रहे हैं, कानून व्यवस्था दुरुस्त नही है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सीटों को घटाया जा रहा है। यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ और सिर्फ कुर्सी से प्यार है, जनता की दुख तकलीफों से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed