फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Basketball courts are deteriorating due to lack of trainers.

Rewari News: प्रशिक्षक के अभाव में बास्केटबॉल कोर्ट हो रहे खराब

Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Basketball courts are deteriorating due to lack of trainers.
फोटो: 01रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में बदहाल पड़ा बास्केटबॉल कोर्ट। संवाद
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में दो बास्केटबॉल कोर्ट बने हुए हैं लेकिन लंबे समय से प्रशिक्षक न होने के कारण इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रशिक्षक की अनुपस्थिति से मैदान की हालत भी खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

गोल पोस्ट की जालियां गायब हैं और कई जगह से कोर्ट की सतह टूट चुकी है। कोच न होने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है और खेल का स्तर भी गिरता जा रहा है। दरअसल स्टेडियम में बास्केटबॉल का अभ्यास पहले नियमित रूप से होता था लेकिन पिछले आठ साल से प्रशिक्षक का पद खाली है।
विज्ञापन

अब स्थिति यह है कि कभी-कभार कुछ खिलाड़ी ही मैदान में पहुंचकर अभ्यास करते दिखाई देते हैं। बिना कोच के सही दिशा और तकनीक नहीं मिल पाने से खिलाड़ी निराश हैं। उनका कहना है कि अगर प्रशिक्षक की नियुक्ति हो जाए तो न केवल अभ्यास नियमित हो सकेगा बल्कि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय खेल प्रेमियों ने बताया कि राव तुलाराम स्टेडियम जैसे बड़े मैदान में खेल सुविधाओं की कमी नहीं है, लेकिन प्रशिक्षक न होने के कारण यह मैदान अपनी पहचान खो रहा है।
रखरखाव के अभाव में मैदान की फर्श जगह-जगह से उखड़ गई है और उपकरणों की मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर समय रहते कोच की नियुक्ति नहीं हुई तो आने वाले समय में मैदान पूरी तरह उपयोगहीन हो सकता है।
इस संबंध में कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि वर्तमान में जिले में बास्केटबॉल का प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं है। विभाग की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षकों की डिमांड भेजी जाती है।

अब एक बार फिर से जिन खेलों में कोच नहीं हैं, उनके लिए मांग भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक मिलने पर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस में सुधार आएगा और खेल का स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed