फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bar elections... someone is folding his hands and someone is asking for votes by falling at his feet.

Rewari News: बार चुनाव... हाथ जोड़ रहा तो कोई पैर में गिरकर मांग रहा वोट

Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bar elections... someone is folding his hands and someone is asking for votes by falling at his feet.
फोटो : 03सचिव पद के लिए वोट की अपील करते अधिवक्ता सत्यपाल वशिष्ठ। संवाद - फोटो : सड़क पर शव रखकर जाम लगाए परिजन।
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में ताकत झोंक दी है। कोई प्रत्याशी हाथ जोड़कर वोट मांग रहा है तो कोई पैरों में गिरकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहा है। इसके लिए प्रत्याशी कोर्ट परिसर में सुबह ही कार पार्किंग के गेट पर खड़े हो जाते हैं। वे आने-जाने वाले अधिवक्ताओं को हाथ जोड़कर और पैर छूकर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हैं।
विज्ञापन

बार चुनाव में प्रधान पद के लिए सबसे अधिक चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि अन्य पदों पर भी मुकाबला रोचक बना हुआ है। 28 फरवरी को 1875 मतदाता ईवीएम मशीन का बटन दबाकर 14 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। बार चुनाव में उतरे प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं।
विज्ञापन

नए-नए व्हाट्सएप ग्रुप बन रहे, सोशल मीडिया पर भी प्रचार
बार चुनाव में उतरे प्रत्याशी और समर्थक सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। प्रत्याशी वादों की अपनी लिस्ट जारी कर रहे हैं। आम चुनाव की तरह बार एसोसिएशन के चुनाव में भी मुफ्त की सुविधा देने का वादा किया जा रहा है। आपसी प्रतिद्वंद्विता इतनी बढ़ गई है कि कोई एक प्रत्याशी वोट डालने के लिए एक मैसेज ग्रुप में डालता है तो दूसरा प्रत्याशी तुरंत अन्य मैसेज अपने पक्ष में मतदान करने के लिए करता है। मोबाइल फोन में नए-नए व्हाट्सएप ग्रुप बन गए हैं तो इंस्टाग्राम व फेसबुक पर भी प्रचार जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम मशीन से ही होगा चुनाव
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए गठित निर्वाचन टीम के सदस्य अश्विनी कुमार तिवारी, सतीश डागर, चौधरी चरण सिंह, नरेश कुमार यादव, चंदन यादव, शमशेर सिंह यादव ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव ईवीएम मशीन से होंगे। चुनाव के लिए 15 मशीन मांगी गई हैं। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई है। आगामी 28 फरवरी को मतदान सुबह 8 से 4 बजे तक जिला बार रूम में कराए जाएंगे। चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पहचान पत्र के मतदान नहीं करने दिया जाएगा। पहचान पत्र जिला बार एसोसिएशन की ओर से या बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा की ओर से जारी किया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed