फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   agriculture minister, programme, policy, rewari

जोखिम मुक्त गांवों के लिए शुरू हुई सरकार की कवायद

Tue, 05 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 05 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister, programme, policy, rewari
रेवाड़ी में हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्र सरकार की पहल के बाद जोखिम मुक्त गांवों के लिए राज्य सरकार की कवायद रेवाड़ी के कोसली हल्के से शुरू हो गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पंचायतीराज, सिंचाई एवं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हर गांव में हर ग्रामीण का फसल बीमा, इंसानी बीमा और पशु बीमा हो। जिसके बाद ही जोखिम मुक्त गांव की सोच सफल हो सकेगी।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कोसली हल्के के कोसली गांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत योजना के फार्म ग्रामीणों के बीच वितरित कर की। इसके साथ ही उन्होंने कोसली, नठेड़ा, श्यामनगर, नेहरूगढ़ और नाहड़ के गांवों में भी दौरा कर योजना की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्या और मांगों का मौके पर ही निस्तारण भी किया। किसानों को 31 जुलाई तक फार्म भरना होगा। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आमजन की उमीदों पर खरा उतरेगी। वर्तमान सरकार के शासनकाल में सरकार ने पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ चुनावी वादों पर अमल करने का काम किया है।
विज्ञापन


फसल बीमा योजना के लिए राज्य में 600 करोड़ रुपये मंजूर
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना के 300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इतनी ही धनराशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। किसान फसल बीमा योजना इसी सीजन से लागू हो गई है। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रीमियम की मात्र दो प्रतिशत धनराशि जमा करवानी होगी। बाकी राज्य और केंद्र सरकार वहन करेगी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री जन धन बीमा योजना, प्रधानमत्री दुर्घटना बीमा योजना, फसल बीमा योजना, पशु धन बीमा योजना लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। मात्र 12 औ 320 रुपये के इंसानी बीमे में भी 75 हजार से दो लाख रुपये तक बीमा योजना लाभ आम आदमी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पशु बीमा योजना पशु पालकों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


120 करोड़ रुपये से शहर जैसे दिखेंगे गांव
सिंचाई, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि  हरियाणा में कुल छह क्षेत्रों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल-अर्बन योजना के तहत कवर किया जाएगा, जिसमें शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत  कोसली व बादली को चिंहित किया गया  है,जबकि बाकी चार क्षेत्रों का चयन बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस  योजना के तहत दस हजार की आबादी वाले क्षेत्र में 120 करोड़ की राशि विकास  कार्यों पर खर्च की जाएगी,जिसमें गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास करवाकर शहरों जैसी सुविधाएं देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कोसली गौेशाला के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

काम कराना है तो स्थानीय विधायक की लें मंजूरी
भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं की फूट भले ही कार्यक्रम में दिख रही थी। स्थानीय विधायक और सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से मौजूद नहीं थे। लेकिन चार सभाओं में कृषि मंत्री ने स्थानीय विधायक का नाम लिया और कोसली के विकास कार्यों के लिए तैयार तो बताया लेकिन अधिकांश मामलों में स्थानीय विधायक की मंजूरी भी जरूरी बताई।


ये वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, प्रदेश संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ सतीश खोला, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. अरविंद यादव, लोकसभा निगरानी कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, मंडलाध्यक्ष विनोद, कृषि मंत्री के मीडिया प्रभारी पंडित संत सुरहेती, डा. अरूण कुमार, हुकम सिंह,मंडल महासचिव रमेश शर्मा कोसलिया,जिला पार्षद शारदा रानी, अमित यादव,सुरेंद्र पूर्व सरपंच, सरदार सिंह बहाला,रणबीर कोहराड, एसडीएम निर्मल नागर, डीडीपीओ डा. एसी कौशिक,बीडीपीओ राजेंद्र सिंह, कार्यकारी पंचायतीराज नरेश यादव, रामअवतार कतोपुरी, प्रीतम सिंह, प्रेम प्रकाश नाहड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed