{"_id":"60257d0e8ebc3ee92e2ff2e5","slug":"after-two-murder-police-did-not-arrest-accused-rewari-news-rtk594944285","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाधुवास और रसगण में दो युवाओं की हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाधुवास और रसगण में दो युवाओं की हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश आए दिन हत्या से लेकर लूटपाट की वारदात को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। हालांकि कुछ मामलों में पुलिस एक-दो बदमाशों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा लेती है। बुधवार रात को जहां गांव लाधुवास गुर्जर व रसगण में दो हत्याएं हो गई, वहीं एक दिन पहले मंगलवार की रात बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी से 20 लाख रुपये व कार लूट ली। दोनों हत्याओं की वारदात हुए 36 घंटे से अधिक का समय बीत जाने बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। लगातार जिले में बढ़ती लूट व हत्याओं की वारदातों से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
-छोटे ने बड़े भाई को ही उतारा मौत के घाट
कसौला थाना क्षेत्र के गांव लाधुवास गुर्जर में घर में झगड़ा करने वाले चचेरे भाई को समझाने पर 26 वर्षीय कुलदीप को जान से हाथ धोना पड़ा गया। वारदात बुधवार रात करीब साढे़ आठ बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव लाधुवास गुर्जर में बुधवार में करीब 4 बजे 17 वर्षीय किशोर अपने घर में झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई कुलदीप भी वहां पहुंच गया। उसने किशोर को झगड़ा न करने की नसीहत देते हुए धमका कर शांत करा दिया। रात को करीब साढ़े आठ बजे कुलदीप खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने आया था। इसी दौरान दिन में हुए झगड़े को लेकर किशोर ने कुलदीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद कुलदीप ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खून से लथपथ कुलदीप को शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-
शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को काबू करने के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
-ब्रहमजीत, थाना प्रभारी कसौला थाना
-घर के समीप के खेत में बने कमरे में मिला संदीप का शव
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रसगण में बुधवार रात को खाना खाकर घर के समीप खेत में बने कमरे में सोने गए एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। वीरवार सुबह परिजनों ने उसे खून से लथपथ पाया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रसगण निवासी 30 वर्षीय संदीप बुधवार रात को खाना खाने के बाद करीब आठ बजे घर के समीप ही खेत में बने कमरे में सोने के लिए गया था। वहां कुछ दूरी पर ही परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। वीरवार सुबह जब परिजन खेत में पहुंचे तो देखा की संदीप का शव चारपाई पर खून से सना पड़ा है। उन्होंने इस पर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की बहन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के शरीर के नीचे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।