{"_id":"6950249bca911dcccb043b49","slug":"advance-booking-of-cakes-for-the-new-year-rewari-news-c-198-1-fth1001-231100-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए साल के लिए हो रही केक की एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए साल के लिए हो रही केक की एडवांस बुकिंग
Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नववर्ष के स्वागत के लिए केक की एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। लोग अलग-अलग फ्लेवर और साइज के केक का ऑर्डर कर रहे हैं। बेकरी संचालकों के अनुसार इस बार चॉकलेट, ब्लैक फॉरेस्ट, रेड वेलवेट, फ्रूट और प्लम केक की मांग बढ़ी है। कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है।
बच्चों को ध्यान में रखते हुए कार्टून थीम और 2026 न्यू ईयर थीम पर तैयार किए जा रहे स्पेशल केक भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। एक किलो चॉकलेट केक 850 रुपये, वनीला स्पंज केक 800 रुपये और फ्रूट केक 950 रुपये में उपलब्ध है। वहीं स्ट्रॉबेरी क्रीम केक की कीमत 900 रुपये रखी गई है जबकि 1.5 किलो ब्लैक फॉरेस्ट केक 1400 रुपये में मिल रहा है।
इसके अलावा 250 ग्राम के मिनी केक (चॉकलेट व वनीला) 250 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं बेकरी दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नए साल से दो-तीन दिन पहले ऑर्डर का दबाव काफी बढ़ जाता है, इसलिए लोग पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। जिले में नए साल का आगाज उत्साह और उल्लास के साथ किया जाता है। घरों, दफ्तरों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर केक काटकर लोग नए साल का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
बेकरी कारोबार में बढ़ी उम्मीदें
भाड़ावास मार्ग स्थित बेकरी दुकानदार समीर यादव का कहना है कि नए साल के अवसर पर केक की मांग लगातार बढ़ रही है। लोगों ने अपनी पसंद के डिजाइन और फ्लेवर के केक के लिए पहले से ही ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी नए साल से ठीक पहले ऑर्डरों का दबाव काफी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं बावल चौक के पास स्थित बेकरी के दुकानदार राजकुमार ने बताया कि अब तक 30 से 40 प्रतिशत तक केक के अग्रिम ऑर्डर मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इस बार नए साल पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -
केक का नाम-- वजन-- कीमत :
चॉकलेट केक-- 1 किलो-- 850 रुपये
वनीला स्पंज केक-- 1 किलो-- 800 रुपये
फ्रूट केक-- 1 किलो-- 950 रुपये
स्ट्रॉबेरी क्रीम केक-- 1 किलो-- 900 रुपये
ब्लैक फॉरेस्ट केक-- 1.5 किलो-- 1400 रुपये
मिनी केक (चॉकलेट- वनीला)-- 250 ग्राम-- 250 रुपये
कस्टम डिजाइन केक1 किलो-- 1000 से 1200 रुपये
कार्टून व 2026 थीम केक-- 1 किलो-- 900 से शुरू रुपये
विज्ञापन
बच्चों को ध्यान में रखते हुए कार्टून थीम और 2026 न्यू ईयर थीम पर तैयार किए जा रहे स्पेशल केक भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। एक किलो चॉकलेट केक 850 रुपये, वनीला स्पंज केक 800 रुपये और फ्रूट केक 950 रुपये में उपलब्ध है। वहीं स्ट्रॉबेरी क्रीम केक की कीमत 900 रुपये रखी गई है जबकि 1.5 किलो ब्लैक फॉरेस्ट केक 1400 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा 250 ग्राम के मिनी केक (चॉकलेट व वनीला) 250 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं बेकरी दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नए साल से दो-तीन दिन पहले ऑर्डर का दबाव काफी बढ़ जाता है, इसलिए लोग पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। जिले में नए साल का आगाज उत्साह और उल्लास के साथ किया जाता है। घरों, दफ्तरों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर केक काटकर लोग नए साल का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
बेकरी कारोबार में बढ़ी उम्मीदें
भाड़ावास मार्ग स्थित बेकरी दुकानदार समीर यादव का कहना है कि नए साल के अवसर पर केक की मांग लगातार बढ़ रही है। लोगों ने अपनी पसंद के डिजाइन और फ्लेवर के केक के लिए पहले से ही ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी नए साल से ठीक पहले ऑर्डरों का दबाव काफी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं बावल चौक के पास स्थित बेकरी के दुकानदार राजकुमार ने बताया कि अब तक 30 से 40 प्रतिशत तक केक के अग्रिम ऑर्डर मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इस बार नए साल पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
केक का नाम
चॉकलेट केक
वनीला स्पंज केक
फ्रूट केक
स्ट्रॉबेरी क्रीम केक
ब्लैक फॉरेस्ट केक
मिनी केक (चॉकलेट- वनीला)
कस्टम डिजाइन केक1 किलो
कार्टून व 2026 थीम केक