फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Addiction is a person's greatest enemy: Rampal

नशा व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु : रामपाल

Fri, 03 Jul 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Addiction is a person's greatest enemy: Rampal
विद्यार्थियों का नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
कोसली। नशा मुक्ति टीम ने कोसली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। यह स्वास्थ्य के साथ युवाओं के भविष्य को भी बर्बाद करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।निरीक्षक ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ओटीपी, पासवर्ड व अन्य निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। टीम ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या आपात स्थिति की सूचना डायल 112 पर दें, जबकि नशा करने या बेचने वालों की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed