फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accident

अलग-अलग हादसों में सिपाही समेत तीन की मौत

Tue, 20 Aug 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
कृष्ण कुमार(फाइल फोटो) - फोटो : Rewari
अलग-अलग हादसों में सिपाही समेत तीन की मौत
विज्ञापन

एक अन्य स्थान पर स्कूटी की टक्कर से छात्र घायल
माई सिटी रिपोर्टर
रेवाड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के सिपाही राजा राम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा स्कूटी सवार ने एक छात्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बिसोहा निवासी 35 वर्षीय राजाराम हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती वर्तमान में मेवात में थी। वह वर्षीय कृष्ण कुमार के साथ बाइक से भाड़ंगी से बिसोहा गांव जा रहे थे। गांव लुखी के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सिपाही राजाराम रविवार को अवकाश लेकर गांव आया था। इसके अलावा कृष्ण कुमार प्राइवेट स्कूल में बस चालक था। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित गांव जाडरा के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें जाडरा निवासी धमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार जाडरा निवासी करीब 45 वर्षीय धर्मेंद्र व उसका दोस्त मनोज शाम को बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे। जाडरा गांव के बस स्टैंड के समीप सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के भाई विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

एक अन्य घटना में शहर के सैनी स्कूल के मसीप खेल रहे कक्षा चौथी के छात्र तपन को एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल छात्र को शहर के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
फोटो-4

 राजाराम (फाइल फोटो)

राजाराम (फाइल फोटो)- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed