फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Abhay Chautala gave party workers in South Haryana the mantra for winning booths.

Rewari News: अभय चौटाला ने दक्षिण हरियाणा में कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतने का मंत्र

Wed, 02 Sep 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala gave party workers in South Haryana the mantra for winning booths.
प्रजापति चौक ​स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी इंडियन नेशनल लोकदल ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय चौटाला ने मंगलवार को रेवाड़ी जिले के बावल, रेवाड़ी और कोसली विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को 27 सितंबर को नूंह में होने वाले जननायक चौधरी देवीलाल सम्मान दिवस समारोह का न्योता दिया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अभय चौटाला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के दौरे को दक्षिण हरियाणा में इनेलो की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। बावल हलके के बनीपुर गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा ने उन्हें सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई। बावल कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान सुमेर सिंह बनीपुर, रेवाड़ी में हलका प्रधान वरुण गांधी और कोसली में हलका प्रधान कुलदीप यादव डहीना ने की। तीनों कार्यक्रमों में जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रणबीर मंदौला और जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने दक्षिण हरियाणा के राजनीतिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र की जनता ने भाजपा को बार-बार समर्थन दिया, लेकिन बदले में क्षेत्र को अपेक्षित विकास नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की सोच शहर, गांव और ढाणी के समान विकास की थी, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार इस सोच पर खरी नहीं उतर रही।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक मजबूती बूथ स्तर के संगठन से तय होगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने का काम करना होगा।
अभय चौटाला ने कहा कि यदि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनी तो दक्षिण हरियाणा समेत पूरे प्रदेश का समान विकास कराया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका जोर इस बात पर रहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारी में जुटें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।

जजपा और कांग्रेस पर भी किया हमला
अभय चौटाला ने भाजपा के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी और कांग्रेस पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में जजपा और वर्ष 2024 में भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के साथ अंदरूनी सांठगांठ कर जनता की भावनाओं को आहत किया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती थी, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अब आमजन की उम्मीद इनेलो से है, क्योंकि पार्टी किसान, मजदूर और कमेरे वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा तो आने वाले समय में पार्टी सत्ता में वापसी की स्थिति में होगी।



सम्मान दिवस के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी:
27 सितंबर को नूंह में होने वाला जननायक चौधरी देवीलाल सम्मान दिवस समारोह इनेलो के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि हर वर्ष यह समारोह भीड़ के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को समारोह में पहुंचाने का आह्वान किया। ऐसे में नूंह का कार्यक्रम इनेलो के लिए संगठनात्मक ताकत और जनसमर्थन के प्रदर्शन का बड़ा मंच बन सकता है। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों का लाभ आज भी समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन और बीपीएल कार्ड में कटौती की। उन्होंने कहा कि इनेलो ने लोगों की आवाज उठाई तो सरकार को अपने फैसलों में बदलाव करना पड़ा। माजरा ने दावा किया कि हरियाणा की जनता अब इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed