{"_id":"685edf46221cbc6fc9040f7e","slug":"993-applications-received-so-far-in-polytechnic-institutes-rewari-news-c-198-1-fth1001-221713-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बहुतकनीकी संस्थानों में अब तक आए 993 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बहुतकनीकी संस्थानों में अब तक आए 993 आवेदन
Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 13लिसाना स्थित बहुतकनीकी संस्थान में ऑनलाइन आवेदन कराते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। अब तक 993 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। लिसाना स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में 643 और धामलावास स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में 350 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना और धामलावास में 720 सीट पर दाखिले होंगे। इन संस्थानों में सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटल एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं।
ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल करने होेंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र का सत्यापित होना जरूरी है।
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र में विद्यार्थी, पिता और माता का नाम मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए। 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) आवेदन करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 4 जुलाई को काउंसिलिंग होगी।
10वीं कक्षा वालों के लिए पहली काउंसिलिंग 10 से 15 जुलाई तक चलेगी। 12वीं कक्षा वाले विद्यार्थियों की पहली काउंसिलिंग 30 जून से 3 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी।
पहली काउंसिलिंग वालों को 16 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग वालों को 28 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएंगी।
बहुतकनीकी संस्थान लिसाना
ट्रेड सीट
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी 60
सिविल इंजीनियरिंग 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60
और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग 60
-- -- -- -- -- -- -
बहुतकनीकी संस्थान धामलावास
ट्रेड सीट
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रिकल 60
मैकेनिकल 60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्राॅनिक्स 30
इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज 30
....................
वर्जन :
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 30 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल लिसाना बहुतकनीकी संस्थान में अभी तक कुल 643 आवेदन आए हैं। -डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना