फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीवर का काम रुका, जाम में निकलता है दम

सीवर का काम रुका, जाम में निकलता है दम

Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीवर का काम रुका, जाम में निकलता है दम
सीवर का काम रुका, जाम में निकलता है दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीवर लाइन ब्लॉक है। लाइन में डालने के लिए आए पाइप भी तीन माह से वहीं हैं। कटला बाजार में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। यह समस्या इतनी गंभीर है कि वार्ड-14 में अमर उजाला द्वारा लगाए ‘जनता मांगे पांच साल का हिसाब’ चुनावी सभा में देखने को मिली। नगर परिषद का वार्ड नंबर 14 घनी आबादी वाला क्षेत्र है। करीब 10 हजार लोग यहां निवास करते हैं। 2700 वोटर हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि बड़ी समस्याओं का समाधान हो गया है। छोटी-छोटी समस्याएं हैं उनका भी समाधान होना चाहिए। पार्षद अशोक राव हैं। पिछले कार्यकाल में इनकी पत्नी यहां से पार्षद थीं। वार्ड में काम तो बहुत हुए, लेकिन अभी भी लोगों के मन में कुछ काम अटके रहने का मलाल है। इन्हीं समस्याओं को यहां के वाशिंदों ने अमर उजाला के माध्यम से पार्षद के सामने रखा। पार्षद ने भी अपनी उपलब्धियां गिनाने के साथ इन समस्याओं के निदान के उपाय भी बताए।
-------------------
बारिश के दिनों में कुंज गली के बाहर आर्य समाज मंदिर पर पानी भर जाता है। एक घंटे तक निकलने की जगह ही नहीं रहती है। समस्या का समाधान होना चाहिए। - मोनू, सरायबलभद्र
विज्ञापन

वार्ड में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। गलियां ठीक हैं। लाइटें भी ठीक काम कर रही है। बस समय-समय पर इनकी उचित देखरेख हो जाए। - सत्यदेव, बलभद्र सराय
जब रोड बनती है तो पानी के कनेक्शन में कुछ परेशानी आती है। कर्मचारी अन्य जगह से कनेक्शन लेने में मनाही करते हैं। इसका समाधान होना चाहिए।
जसवंत, कर्मी
मोहल्ले में स्पीड ब्रेकरों का अभाव है। वाहन स्पीड से निकलते हैं। इससे कई बार हादसे हो जाते हैं। ऐसे में स्पीड ब्रेकर बनवाना बहुत जरूरी है। - कोमल सैनी, रामबास
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में पहले ही बड़ी समस्याओं का निदान हो गया है। अभी किसी भी तरह की समस्या नहीं है। छोटी-मोटी समस्याएं हैं। उनका समाधान हो जाता है। - लविश, कटला बाजार
वार्ड में किसी भी तरह की समस्या नहीं है। पिछली तीन योजनाओं में बेहतर काम हो रहा है। हमें वार्ड में कोई परेशानी नजर नहीं आती। - हरदयाल, रामबास मोहल्ला
थोड़ी बहुत समस्याएं तो लगी रहती हैं। अधिकांश समस्याओं का पार्षद निपटारा करा देते हैं। नगर परिषद भी समीप है। हम स्वयं भी वहां चले जाते हैं। - मनोज अग्रवाल, मीरा वाली गली
कटला बाजार में लगने वाला जाम बड़ी परेशानी पैदा करता है। जाम को लेकर कई बार शिकायत दे चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान ही नहीं हो पाता। यह जरूरी है। - नरेश, कटला बाजार
जाम की समस्या से निजात मिलनी ही चाहिए। वाहन फंसने से बहुत दिक्कत हो जाती है। एक तरफा रास्ता भी किया जा सकता है। - अनिल कुमार, कटला बाजार
मोहल्ले में कूड़े की समस्या है। लोग वहां कूड़ा एकत्रित कर देते हैं। इसका समाधान किया जाना चाहिए। हालांकि कूड़ा एकत्रित करने के हम ही जिम्मेदार हैं। - रामबिलास, तेलीवाड़ा
कानोड़ गेट के समीप निजी अस्पताल के समीप जाम की समस्या है। वहां जाम की समस्या से निजात दिलानी चाहिए। जिससे लोग आसानी से आ जा सकें। - जोगेंद्र राव, कटला बाजार
हमारे यहां तो सबसे बड़ी समस्या जाम की है। इस जाम की समस्या से ही निजात मिलनी चाहिए। तभी बात बने। बड़ी परेशानी हो रही है। - दर्शन सिंह, कटला बाजार
वार्ड का अधिकांश हिस्सा निचला है। बारिश के दिनों में बहुत समस्या आती है। एक घंटे तक तो निकला ही नहीं जाता। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। - राकेश यादव, कटला बाजार

सीवरेज लाइन बहुत पुरानी है। यहां नहीं लाइन के लिए पाइप डलने हैं जो काफी दिनों से पड़े हैं। काम रुका हुआ है। यह काम शुरू होना चाहिए।
ज्ञानचंद सैनी, वार्डवासी
--------------------
यह बोले पार्षद अशोक राव
शहर में पुराना सिटी थाना और तहसील सबसे ऊंचाई पर है। बाकी जगह वहां से नीचे पानी आता है। यह सही है कि बारिश के दिनों में दिक्कत हो जाती है। एक घंटे तक बरसाती पानी निकलने की समस्या रहती है। एक चौथाई शहर इस समस्या से त्रस्त है। बारा हजारी के पास आगे चौड़ा रास्ता है। वहां अलग से पाइप डाले जाएं तो इस समस्या का निदान हो सकता है। जाम की समस्या के लिए हमने प्रस्ताव बनाकर पुलिस को दिया है। इसमें कटला बाजार में वन वे करने की अपील की गई है। अभी तक इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई नहीं हुई है। सीवर के पाइप लाइनें डल रहीं थी। लेकिन पिछले दिनों ठेेकेदार के कर्मी बीच में काम छोड़कर चले गए हैं। जेई से बात की है। शीघ्र काम हो जाएगा। मैंने अपने कार्यकाल में जीवली बाजार, कटला बाजार, कुंज गली, सराय बलभद्र में सड़कें बनवाई। वहीं पूरे वार्ड में पानी की पाइप लाइन डलवाई। वार्ड में 10 से 12 बिजली के पोल भी लगवाए। धौली का कुंआ में ट्रांसफार्मर भी लगवाया। वार्ड में अधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed