{"_id":"690504d3d1caa8e1900606c6","slug":"36-research-papers-presented-in-the-college-of-agriculture-rewari-news-c-198-1-rew1001-228252-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कृषि महाविद्यालय में 36 शोध-पत्र किए प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कृषि महाविद्यालय में 36 शोध-पत्र किए प्रस्तुत
Sat, 01 Nov 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन दिवस की शुरूआत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम से हुई। इसमें विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों ने भाग लिया।
दौड़ के उपरांत संगोष्ठी के वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, जैव प्रौद्योगिकी, फसल सुधार, मृदा स्वास्थ्य और सतत कृषि पद्धतियों पर 36 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए।
संगोष्ठी में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शोधार्थियों ने अपने विचार साझा किए और इस दिशा में ठोस प्रयासों का संकल्प लिया। साथ ही पोस्टर प्रस्तुति सत्र में लगभग 150 पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें स्नातक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने भाग लेकर अपने शोध कार्यों को रचनात्मक और वैज्ञानिक रूप से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
निर्णायकों ने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि संगोष्ठी से प्राप्त अनुभव भविष्य के अनुसंधान कार्यों को नई दिशा देंगे।