{"_id":"678556f58f8ac7f6ec0a00ea","slug":"24-couples-will-tie-the-knot-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-213913-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 24 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 24 जोड़े
Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 7रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में सर्वजातीय विवाह समारोह की चल रही तैयारिय
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मकर संक्रांति पर मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में श्रीश्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सर्वजातीय विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी रंगकर्मी गोपाल शर्मा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी। अध्यक्षता समाज सेवी अशोक सोमाणी करेंगे। बताया कि ट्रस्ट का यह 22वां सामूहिक विवाह समारोह है। अभी तक ट्रस्ट 479 लड़कियों का विवाह करा चुका है। सभी जोड़ों को उपहार के रूप में बेड, सोफा, टीवी, जेवर, बर्तन, कपड़े समेत घरेलू सामान दिए जाएंगे। मंच पर श्री श्याम बाबा विराजमान रहेंगे। समाजसेवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, समाजसेवी संजय संजय बत्रा, रेवाड़ी ब्लॉक समिति के उप चेयरमैन प्रदीप बांबड विशिष्ट अतिथि होंगे।
मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कटला बाजार में बाबा की पूजा से होगी। समाजसेवी श्यामलाल गोयल पूजन करेंगे जबकि समाज सेवी योगराज सोनी अजरका वाले ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे कटला बाजार से दूल्हा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र लुगानी करेंगे। यह यात्रा कटला बाजार से शुरू होगी और विभिन्न बाजारों में होते हुए हिंदू हाई स्कूल पहुंचेगी ।
विज्ञापन
देर रात तक ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन गंडाला वाले की अगुवाई में प्रधान प्रवीण अग्रवाल सातों वाले, उप प्रधान मनोज गोयल, सचिव शरद गोयल अजमेर वाले, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंघल चूरू वाले, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा रंगकर्मी सरपरस्त महेश चंद्र पतसरिया वृंदावन वाले, ट्रस्टी राजीव गोयल, दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण डाटा, सतीश अग्रवाल फर्नीचर वाले तैयारियों में लगे रहे। उन्होंने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि मकर संक्रांति पर इस समारोह में शामिल होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दें तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण करें।