फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेल लाइन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों को कैप्टन यादव ने दिया समर्थन -

रेल लाइन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों को कैप्टन यादव ने दिया समर्थन -

Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रेल लाइन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों को कैप्टन यादव ने दिया समर्थन -
रेल लाइन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों को कैप्टन यादव ने दिया समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेल लाइन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों का पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने समर्थन किया है। शनिवार को पूर्व मंत्री धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे। पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव गोकलगढ़ के निकट से वेस्टर्न फ्रंट कॉरिडोर के लिए बिछाई जा रही रेल लाइन पर खेतों की तरफ जाने के लिए रास्ता देने की ग्रामीणों की मांग जायज है। रेल लाइन के कारण तीन रास्ते बद हो गए हैं। करीब 300 एकड़ जमीन रेल लाइन के दूसरी तरफ है। इतना ही नही रेल लाइन के दूसरी तरफ पंचायत की जमीन में बीपीएल परिवारों के 400 प्लाट भी मौजूद हैं। रास्ते बंद होने के करण ग्रामीण न तो खेतों में जा सकते हैं और न ही प्लाटों पर जा सकते हैं। ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए पड़ोसी गांव कालूवास में बने अंडरपास से चार किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। इस प्रकार ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यादव ने कहा कि ग्रामीणों को रेल लाइन क्रास करने के लिए अंडरपास या फाटक जो भी हो रेलवे को उपलब्ध कराना चाहिए। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से बात करूंगा और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। वहीं धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि आज पांच दिन हो गए हैं। समय रहते समस्या का समाधान नही होता है तो हम आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed