फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10680 candidates will give HCS exam at 35 centers

35 केंद्रों पर 10680 अभ्यर्थी देंगे एचसीएस की परीक्षा

Sat, 16 Jul 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
10680 candidates will give HCS exam at 35 centers
एचसीएस परीक्षा की तैयारियों के बारे में वीसी के माध्यम से परीक्षा की समीक्षा करते मुख्य सचिव संज? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से हरियाणा सिविल सर्विस (एचएससी) की एचसीएस एक्जीक्यूटिव व अलाइड सर्विस की परीक्षा 24 जुलाई को निर्धारित है। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के आयोजन को लेकर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे हैं। परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। इस पर 10680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी। वह शुक्रवार को परीक्षा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को परीक्षा को लेकर सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने कहा कि अधिकारी आपसी तालमेल से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में सरकार और हरियाणा लोक सेवा आयोग का सहयोग करेंगे। इस मौके पर डीसी ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जिले में एचसीएस परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रात: कालीन सत्र में परीक्षा प्रात:: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सजग एवं सतर्क है। एचसीएस परीक्षाओं को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि जिला रेवाड़ी में एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी ने वीसी उपरांत एचसीएस परीक्षाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए गंभीरता से अपना दायित्व निभाएं और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि यह परीक्षार्थियों के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी परीक्षा है, जिसे पास करने के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ रहे। उन्होंने कहा कि एडीसी परीक्षा के नोडल अधिकारी होंगे जबकि जिला शिक्षा अधिकारी समन्वयक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed