{"_id":"5ab558a64f1c1bb22a8b500e","slug":"101521834150-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल और सुनील को ‘लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल और सुनील को ‘लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल और सुनील को ‘लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गुरुग्राम में सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में सामाजिक संस्था यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन और लक्ष्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहीदी-दिवस की पूर्व संध्या पर ‘रंग दे बंसती चोला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसमें जिले के दो चित्रकार अनिल मोरवाल और सुरेंद्र मोरवाल को ‘लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड-2018’ से सम्मानित किया गया। गुरुग्राम की उक्त संस्था ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेख को समर्पित कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशेष कार्य करने पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले के जिला बाल कल्याण विभाग के कार्यरत अनिल मोरवाल और राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रोझूवास के शिक्षक सुरेंद्र मोरवाल को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर आयोजन समिति ने सम्मानित किया।
जाटूसाना निवासी सुरेंद्र मोरवाल ने शिक्षण के साथ-साथ कला क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर उल्लेखनीय कार्य करके पांच दर्जन से भी ज्यादा कला अवार्ड जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। चित्रकार अनिल मोरवाल ने भी महामहिम राज्यपाल से राजभवन व हरियाणा सरकार द्वारा कला क्षेत्र में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पहचान बना चुके हैं। दोनों चित्रकारों ने अपने चित्रकला द्वारा सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष, नारी सुरक्षा का संदेश, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश तथा प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भी वॉल पेंटिंग करके लोगों को जागरूक किया। इनकी उपलब्धियों पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रो रमेश चंद्र शर्मा, गजलकार विपिन सुनेजा, रंगकर्मी गोपाल शर्मा, शिक्षाविद् डॉ. उमाशंकर यादव, संगीतज्ञ श्रीपति शेखावत, वरिष्ठ चित्रकार सुकुमार राय, जाटुसाना केे सरपंच सतप्रकाश व शिक्षा विभाग के बुद्धिजीवियों आदि ने बधाई दी है।