{"_id":"69090641c76b4cf8f30bca7d","slug":"women-performed-dandiya-dance-in-tulsi-vivah-mahotsav-panipat-news-c-244-1-pnp1007-146558-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तुलसी विवाह महोत्सव में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तुलसी विवाह महोत्सव में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य
Tue, 04 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-सात स्थित राम मंदिर धाम में सोमवार को तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने भगवान शालीग्राम की बारात निकाली गई और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराया। महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र डांडिया नृत्य रहा। महोत्सव का आयोजन सनातन धर्म राम मंदिर सभा और भारतीय महाबीर दल ने किया। प्रधान कृष्ण लाल जुनेजा ने बताया कि भगवान शालीग्राम की शोभायात्रा सांय छह बजे निकाली गई। विवाह महोत्सव में भक्त उमड़ पड़े और भगवान शालीग्राम की बारात उत्साह के साथ निकाली गई। बारात के बाद भगवान शालीग्राम और तुलसी का वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह संपन्न हुआ। उसके बाद मंदिर में तुलसी माता और भगवान शालीग्राम का विवाह महोत्सव रात सात से साढ़े आठ बजे तक हुआ। महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र महिला संकीर्तन मंडल द्वारा करवाया गया डांडिया नृत्य रहा।
विज्ञापन