{"_id":"6aaef92c209b659df007a9d8","slug":"four-new-swine-flu-cases-patient-count-reaches-37-six-in-icu-panipat-news-c-244-1-pnp1007-164470-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वाइन फ्लू के चार नए केस, मरीजों की संख्या 37 पहुंची<bha>;<\/bha> छह आईसीयू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वाइन फ्लू के चार नए केस, मरीजों की संख्या 37 पहुंची<bha>;</bha> छह आईसीयू में
Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के चार नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे गए 14 सैंपलों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव और 10 की निगेटिव आई है। इसके साथ जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। वहीं, एन्फ्लूएंजा के मरीजों की संख्या भी दो पहुंच गई है।
गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं। आईसीयू में भर्ती नौ मरीजों में से तीन की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब छह मरीजों का आईसीयू में इलाज चल रहा है।
अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर सवाल
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना फ्लू के संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में संक्रमण से बचाव और सावधानी के नियमों का प्रभावी पालन नहीं होने की बात सामने आई है। इससे मरीजों और तीमारदारों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। नए मामले सामने आने के बाद संपर्क में आए लोगों की पहचान और जांच का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने लोगों से तेज बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की अपील की।