{"_id":"6aaef915f257e9968c06bbdf","slug":"deceived-friend-to-access-account-and-transfer-funds-panipat-news-c-18-1-knl1004-995672-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धोखा देकर दोस्त का लिया खाता, ट्रांसफर की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धोखा देकर दोस्त का लिया खाता, ट्रांसफर की रकम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। दोस्ती का भरोसा तोड़ते हुए दोस्त का बैंक खाता साइबर ठगी की रकम घुमाने में इस्तेमाल करने की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है। बिहोली गांव के शुभम ने अपना बैंक खाता बंद होने का बहाना बनाकर छह-सात साल पुराने दोस्त कच्चा फाटक निवासी मोहित कुमार से मदद मांगी और उसका बैंक खाता मनी म्यूल (रकम इधर-उधर करने) के तौर पर इस्तेमाल किया।
तीन राज्यों से संदिग्ध लेनदेन की शिकायत मिलने के बाद बैंक ने यह खाता फ्रीज कर दिया है। जानकारी मिलने पर मोहित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को इस संबंध में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मोहित कुमार ने बताया कि वह किराना और आटा चक्की की दुकान चलाता है। उसकी शुभम से दोस्ती थी।
आरोप है कि 10 मई को शुभम ने अपना बैंक खाता बंद होने का बहाना बनाकर मदद मांगी तो भरोसा कर मोहित ने खाता इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी। इसके बाद शुभम उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया और उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। मोहित के अनुसार, गाड़ी में बैठे-बैठे उसके मोबाइल में बैंकिंग एप के जरिये अज्ञात स्रोतों से रकम मंगवाई गई और उसे तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मोहित का कहना है कि उसे इस लेनदेन की जानकारी नहीं दी गई। बाद में बैंक जाने पर पता चला कि तीन अलग-अलग राज्यों से उसके खाते में संदिग्ध लेनदेन की शिकायतें आई हैं और साइबर ठगी से जुड़ी चार शिकायतों के आधार पर खाता फ्रीज किया गया है।
मोहित ने बताया कि शुरुआत में शुभम खाता दोबारा चालू कराने का भरोसा देता रहा। इसके बाद उसने बिहोली जाकर जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि शुभम पहले भी कई लोगों के बैंक खातों का साइबर अपराध में इस्तेमाल कर चुका है। साइबर थाना प्रभारी अजय ने बताया कि मोहित कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।