फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   21 matches played in the Namo Cricket League

Panipat News: नमो क्रिकेट लीग में खेले गए 21 मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
21 matches played in the Namo Cricket League
नमो क्रिकेट लीग में टीम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी। स्रोत : - फोटो : Samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को चार दिवसीय नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन आर्य क्रिकेट एकेडमी और भैंसवाल स्थित पानीपत क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर 21 मुकाबले खेले गए। टीम हंटर्स ने पानीपत ग्रामीण टीम को 10 रन से हराया, जबकि थंडर टाइटंस ने गोपाल कॉलोनी पैंथर्स को सुपर ओवर में मात दी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी ने किया। लीग के संयोजक युवा नेता मनोज बेगमपुर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की जन्मभूमि होने के साथ भारतीय खेलों की मजबूत आधारशिला है।
विज्ञापन

नमो क्रिकेट लीग युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 27 जिलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को खेलों से जोड़ा जा रहा है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। नमो क्रिकेट लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज बेगमपुर ने की और मंच संचालन कृष्ण छिल्लर ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र गोयल, सरपंच सोनू सिंह, सुभाष कुहाड़, दिलीप सिंह आर्य और सुनील राय मौजूद रहे।

मेयर की बोल पर प्रदेशाध्यक्ष हुईं बोल्ड
मैच की शुरुआत से पहले आर्य सर्कस ग्राउंड की पिच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बल्लेबाजी की। मेयर कोमल सैनी ने गेंदबाजी की। मेयर कोमल सैनी की पहली ही गेंद पर डॉ. अर्चना गुप्ता क्लीन बोल्ड हो गईं। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने अच्छे शॉट्स खेले। डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंजाब सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में खाने के सामान से पहले ऑनलाइन नशा पहुंच जाता है।
ये रहे परिणाम
n
टीम हंटर्स ने पानीपत ग्रामीण टीम को 10 रन से हराया। हंटर्स ने पांच ओवर में तीन विकेट पर 56 रन बनाए। पानीपत ग्रामीण टीम छह विकेट पर 46 रन ही बना सकी।
n
पानीपत किंग्स-11 ने रग्स क्रिएशन को 20 रन से हराया। किंग्स-11 ने चार विकेट पर 45 रन बनाए, जबकि रग्स क्रिएशन चार विकेट पर 25 रन ही बना पाई।
n
विद्यानंद लायंस ने धूप सिंह नगर टाइटंस को आठ विकेट से हराया। धूप सिंह नगर टाइटंस ने सात विकेट पर 47 रन बनाए। विद्यानंद लायंस ने तीन ओवर में दो विकेट पर 48 रन बनाकर मैच जीता।
n
राठी सुपर किंग ने इंडियन टाइगर्स को 87 रन से हराया। राठी सुपर किंग ने एक विकेट पर 102 रन बनाए। इंडियन टाइगर्स नौ विकेट पर 15 रन बना सकी।
n
विद्यानंद सुपर जायंट्स ने डोमिनेटर्स को नौ विकेट से हराया। डोमिनेटर्स ने पांच विकेट पर 28 रन बनाए। विद्यानंद सुपर जायंट्स ने 1.5 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बनाकर मैच जीता।
n
थंडर टाइटंस और गोपाल कॉलोनी पैंथर्स का मुकाबला निर्धारित पांच ओवर में 37-37 रन पर बराबर रहा। सुपर ओवर में थंडर टाइटंस ने जीत दर्ज की।
n
पानीपत स्टार ने सन्नी अरोड़ा टीम को सात विकेट से हराया। सन्नी अरोड़ा टीम ने पांच विकेट पर 40 रन बनाए। पानीपत स्टार ने 4.3 ओवर में तीन विकेट पर 41 रन बनाकर मैच जीता।

n
स्पार्टन-11 किंग्स ने मावेरिक्स को नौ विकेट से हराया। मावेरिक्स ने आठ विकेट पर 18 रन बनाए। स्पार्टन-11 किंग्स ने 3.1 ओवर में एक विकेट पर 19 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed