{"_id":"696bf7e343f637233504dcf3","slug":"western-disturbance-causes-temperature-drop-cold-to-persist-for-two-more-days-panipat-news-c-18-knl1018-826134-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पश्चिमी विक्षोभ ने गिरा तापमान, दो दिन और सताएगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पश्चिमी विक्षोभ ने गिरा तापमान, दो दिन और सताएगी सर्दी
Sun, 18 Jan 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी का असर बढ़ा है। मौसम विज्ञानी मान रहे थे कि इस विक्षोभ का हरियाणा में अधिक असर नहीं रहेगा लेकिन ऐसा नहीं है। शुक्रवार रात से मौसम में आए बदलाव के चलते शनिवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा।
हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। सर्द हवा के कारण सुबह-शाम ठिठुरन और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में मौसम साफ रहा, धूप खिली रही लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आने वाले दो-तीन दिन तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से प्रदेश में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे कई जगह पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इसके सक्रिय होने से पाला पड़ सकता है। विभाग ने रविवार और सोमवार को भी न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को अभी दो दिन और कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ सकती है।