फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of attacking a youth with a knife arrested

Panipat News: युवक पर चाकू से हमला करने के दो आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two accused of attacking a youth with a knife arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। थाना समालखा पुलिस ने चुलकाना गांव में दशहरा उत्सव के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने के दो आरोपियों को रविवार शाम को चुलकाना से काबू किया। आरोपियों की पहचान चुलकाना निवासी नीतिन उर्फ नीशु व रविकांत के रूप में हुई है।
थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन चाकू से हमला करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। थाना समालखा में गांव चुलकाना निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का रविंद्र आईटीआई में पढ़ता है।
विज्ञापन

रविंद्र दशहरे पर स्कूल के पास रावण दहन देखने गया था। वहां नीशु, रविकांत, राजू व दो तीन अन्य ने मिलकर रविंद्र पर चाकू से वार कर दिया। आरोपियों के पास देसी कट्टा भी था। पुलिस ने थाना समालखा में अजय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed