फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for threatening witness

Panipat News: गवाह को धमकाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for threatening witness
समालखा। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आने के बाद गांव चुलकाना में साथियों के साथ मिलकर हुड़दंगबाजी कर गवाह को धमकाने व हवाई फायर करने मामले में सोमवार शाम को फरार चल रहे और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहित निवासी डाडोला व मुकेश उर्फ भाऊ निवासी बिहौली के रूप में हुई।सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन


इस मामले में इससे पहले थाना समालखा पुलिस टीम द्वारा आरोपी हरदीप उर्फ दास्तान, प्रवीन, संदीप, संजू, सतपाल, गोपाल, आजाद, गौरव, गोविंद, नितिन, हवासिंह, विशाल उर्फ धुमा व नरेश निवासी चुलकाना, रोहताश उर्फ मोटा निवासी नोहरा व मंजीत निवासी डाडोला, रविंद्र व रवि निवासी चुलकाना व विपिन निवासी लालपुरा घरौंडा करनाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने मौके से आरोपियों की 11 गाड़ियां जब्त की थी।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा में गांव चुलकाना निवासी पवन ने शिकायत देकर बताया था कि जुलाई 2018 में उसके ताऊ के लड़के सोमपाल की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। वारदात बारे थाना समालखा में अभियोग दर्ज है। उक्त मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित वारदात में शामिल उसके अन्य साथी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले का मुख्य आरोपी 12 अप्रैल को जेल से जमानत पर बाहर आया है। आरोपी अपने साथ 20/25 गाड़ियों के काफिले में जिनमे संदीप, सोनू, विशाल उर्फ धुमा निवासी चुलकाना व अन्य 70- 80 युवकों को साथ लेकर गांव में आया। और गली में उनके घर के सामने आतिश बाजी करने के साथ ही हुड़दंग बाजी कर पिस्तौल से दो फायर किए। वह डर के मारे घर से बाहर नहीं निकले। आरोपी ने उसको धमकी दी की अगर हत्या के मामले में उसके खिलाफ गवाही दी तो वह उसको जान से मार देगा। पवन की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed