फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   three year old child found infected

रविवार को 12116 लोगों को लगा कोरोना का टीका, तीन साल का बच्चा संक्रमित मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
three year old child found infected
सेक्टर-18 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में एक दिन में सबसे अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। एक दिन में यहां पर 11 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिले के कुल 808860 लाभार्थियों में से अब तक 638914 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 490078 लोगों को पहली डोज व 148336 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं दूसरी ओर चिंता का विषय ये है कि सितंबर माह में कोरोना का दूसरा केस आया है। गोपाल कॉलोनी का 3 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। ये बच्चा चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल है वहां से इसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना के दो एक्टिव रोगी हो चुके हैं। जिले में कोरोना केसों की कुल संख्या 31101 हो गए हैं। रविवार को 166 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। रविवार को जिले में 7 केंद्रों पर 12116 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इस माह में 5 दिनों में करीब 30 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। विभाग का 5 लाख लोगों को वैक्सीन की सिंगल डोज देने का आंकड़ा भी रविवार को पूरा हो गया। वहीं दूसरी डोज का आंकड़ा 1.50 लाख के पार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed