फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three employees were issued a warning due to a lack of work output.

Panipat News: काम में कमी मिलने पर तीन कर्मचारियों को दी चेतावनी

Fri, 09 Oct 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Three employees were issued a warning due to a lack of work output.
दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की सार्थक टीम ने वीरवार को दूसरे दिन जिला नागरिक अस्पताल की एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों का काम सही न मिलने से उन्हें काम में सुधार लाने की चेतावनी दी है। यदि काम में सुधार नहीं होता है तो टीम शनिवार को उन्हें बर्खास्त कर देगी। वहीं उन्होंने अस्पताल की चादरों व कपड़ों को धोने वाले कर्मचारी को अच्छे से कपड़े नहीं धोने पर लताड़ा। इसके बाद टीम ने मतलौडा सीएचसी और समालखा सामान्य अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सार्थक टीम चार दिन तक जिले में रहेगी। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण करेगी और शनिवार को रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजेगी। टीम ने बुधवार को सिवाह स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इसके बाद रात आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वहीं वीरवार को दूसरे दिन टीम ने आरबीएसके कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा और उनकी टीम के साथ उनके कार्यक्रम के बारे में जाना। टीम ने एमसीएच विंग में बने उनके क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम को अस्पताल के तीन कर्मचारियों के काम में कमी मिलने पर उन्हें अल्टीमेटम दिया है। उसके बाद टीम ने मतलौडा सीएचसी का निरीक्षण किया और उसके साथ ही समालखा सामान्य अस्पताल पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं मरीजों व चिकित्सकों के रिकॉर्ड, दवा का स्टाक, शौचालयों की स्थिति, टीबी-एचआईवी कार्यक्रम के बारे में जाना और अन्य सेवाओं का निरीक्षण किया। सार्थक टीम तीसरे दिन शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर सकती है और पूरा दिन अस्पताल में रहकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करेगी।
विज्ञापन

वर्जन :
टीम को कुछ कर्मचारियों के काम में कमी मिली है। इसलिए उनको काम में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। फाइनल रिपोर्ट शनिवार को मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed