फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be an eight-hour shutdown on 52 feeders today

52 फीडरों पर आज रहेगा आठ घंटे तक का शटडाउन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
There will be an eight-hour shutdown on 52 feeders today
पानीपत। जिले में आज अलग अलग ब्लॉक के कुल 53 फीडर पर दो से आठ घंटे तक का शटडाउन होगा। इससे 60 से ज्यादा गांवों और कॉलोनियां प्रभावित होंगी। समालखा बाजार और पलहेड़ी गांव में बिजली नहीं रहेगी। इसके कारण ग्रामीणों को बिजली जाने से पहले ही पीने की पानी की व्यवस्था कर लेनी चाहिए। 33 केवी लघु सचिवालय और 33 केवी नोहरा, काबड़ी फीडर पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक, 33 केवी लघु सचिवालय में सुबह छह बजे से 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। 33 केवी मोहाली, 33 केवी बबैल फीडर पर सुबह आठ से 12 बजे तक, 11 केवी जय दुर्गा, समालखा सिटी, इंडस्ट्री एरिया, लाइनपार, किवाना, पाईट कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शटडाउन रहेगा। 11 केवी हिमसागर इंडस्ट्री, निंबरी, गोल्डन फीडर पर सुबह नौ से 10 बजे तक, 11 केवी ओम, अजय, पसीना रोड और सेक्टर 29 पार्ट दो फीडर पर सुबह 10 से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। 11 केवी ब्राह्मण माजरा, भाउपुर, कालखा और अन्य इंडस्ट्री फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शटडाउन रहेगा। इसी के साथ 11 केवी जलमाना, नूरपुर, छाजपुर, पत्थरगढ़, अटोलापुर, अधमी और 33 केवी जलालपुर फीडर पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे का शटडाउन रहेगा। 11 केवी निंबरी, काला आंब, उग्रा खेड़ी आरडीएस फीडर पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक शटडाउन रहेगा। साथ ही 11 केवी पलहेड़ी गांव के फीडर पर सुबह 10 से एक बजे तक और तीन से पांच बजे तक दो बार शटडाउन पांच घंटे के लिए रहेगा। इससे पूरे पलहेड़ी गांव में बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed