{"_id":"6acabac94425e08609003f26","slug":"the-railways-has-suspended-the-operation-of-14-trains-on-the-delhi-panipat-route-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165762-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे ने दिल्ली-पानीपत रूट पर 14 ट्रेनों का संचालन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे ने दिल्ली-पानीपत रूट पर 14 ट्रेनों का संचालन रोका
Sun, 11 Oct 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हल्दाना बाॅर्डर के नजदीक वाहनों पर नजर रखते पुलिस टीम। संवाद
पानीपत/समालखा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए गए प्रदर्शन के ऐलान के बाद शनिवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा। इस हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हलचल और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने दिल्ली रूट पर चलने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन और पुलिस प्रदर्शनकारियों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए शनिवार को लगातार दूसरे दिन सक्रिय रहा। पुलिस ने जहां राजनीतिक दलों के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया। वहीं ट्रेनों व बसों में जाने से रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस तैनात रही।
ये ट्रेन रद्द रही
उत्तर रेलवे ने शनिवार को 14 ट्रेनों को रद्द किया। ऐसे में पंजाब और हरियाणा से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया। प्रमुख ट्रेनों में दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पानीपत-रोहतक पैसेंजर, दिल्ली-पानीपत मेमू, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस, पानीपत-गाजियाबाद मेमू, दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और कालका शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली-पानीपत मेमू, हीराकुंड एक्सप्रेस, दिल्ली-कुरुक्षेत्र एमईएमयू, संभलपुर एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन
यात्रियों का दर्द : सफर में हुई भारी फजीहत
ट्रेनों के अचानक रद्द होने और संचालन स्थगित किए जाने से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से दिल्ली जाना था, लेकिन स्टेशन पर आकर पता चला कि ट्रेन रद्द हो चुकी है। ऐसे उन्हें वापस लौटना पड़ा। यात्री सुनीता देवी ने कहा कि वैकल्पिक साधन न मिलने के कारण उन्हें बस स्टैंड की ओर दौड़ना पड़ा और बच्चों के साथ सफर करना बेहद मुश्किल हो गया। अनिल कुमार ने बताया कि रोजाना नौकरी के सिलसिले में दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अचानक ट्रेनें बंद होने से भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ी। यात्री मोहित शर्मा ने बताया कि रेलवे को ट्रेन रद्द करने की बजाय सुरक्षा बढ़ानी चाहिए थी। कुछ लोगों का खामियाजा सबको भुगतना पड़ता है।
हाईवे पर बड़े वाहन डायवर्ट, पुलिस की कड़ी निगरानी
समालखा। राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के मद्देनजर समालखा में निरंकारी समागम के सामने फ्लाईओवर से पहले हाईवे पुलिस ने दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी और बड़े वाहनों को सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट कर दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए गांवों की ओर जाने वाले वैकल्पिक रास्तों से दिल्ली की तरफ रवाना होना पड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस बल हाईवे पर गश्त करता रहा और वाहनों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी गई। हालांकि पंजाब की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन सुचारू रहा, लेकिन दिल्ली रूट के प्रभावित रहने के कारण यात्रियों को पूरे दिन भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
वर्जन :
पानीपत-दिल्ली रूट की एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द रही हैं। इनके बारे में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम पर अपडेट कर दिया था। रेलवे स्टेशन पर भी लगातार उद्घोषणा की गई है।
मनीष कुमार शर्मा, एसएस, रेलवे स्टेशन।
वर्जन :
पानीपत से दिल्ली रूट पर बसों का संचालन सामान्य रूप से चला है। कोई बस नहीं रोकी गई है। ट्रेन रद्द होने से बसों में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही है।
पवन कुमार, डीआई, रोडवेज डिपो पानीपत।