{"_id":"6acab97fc4801d8958090536","slug":"the-episodes-of-shri-rams-birth-the-slaying-of-tadaka-and-sitas-swayamvar-were-enacted-during-the-ramlila-panipat-news-c-244-1-pnp1007-165740-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रामलीला में श्री राम जन्म, ताड़का वध और सीता स्वयंवर के प्रसंग का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रामलीला में श्री राम जन्म, ताड़का वध और सीता स्वयंवर के प्रसंग का किया मंचन
Sun, 11 Oct 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : सभा
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में दशहरा के उपलक्ष्य पर रामलीला का मंचन किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित रामलीला उत्सवों में कहीं प्रभु श्री राम के अवतरण पर बधाई गीत गाए गए, तो कहीं असुरों के संहार और सीता स्वयंवर के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन और हैदराबादी क्लब में जहां भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का भव्य मंचन किया गया, वहीं महाबीर क्लब द्वारा सीता स्वयंवर और जय भारत ड्रामेटिक क्लब अशोक नगर द्वारा ताड़का वध का सजीव प्रदर्शन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और कलाकारों की ओजस्वी संवाद अदायगी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला सभा मॉडल टाउन द्वारा में आयोजित रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ा। लीला का शुभारंभ लंकापति रावण के दरबार और उसके अत्याचारों के दृश्य से हुआ। रावण के किरदार में शुभ छाबड़ा ने अपने आक्रामक अभिनय और आतिशी संवादों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया, वहीं मेघनाद की भूमिका में मुकेश उर्फ टिल्लू ने लंका की शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। संतों और ऋषियों की पीड़ा को पप्पू नारंग ने अपने मार्मिक अभिनय से प्रस्तुत किया।
इसके बाद क्षीरसागर में भगवान विष्णु बने विशाल खुराना ने अपनी सौम्य मुद्रा से धर्म की रक्षा का भरोसा दिया। अयोध्या के दृश्य में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे गोपी काठपाल ने संतानहीनता की पीड़ा को मंच पर उतारा। इसके बाद बृज किशोर शास्त्री (श्रृंग ऋषि) ने पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के फल स्वरूप जैसे ही अयोध्या में भगवान श्री राम का प्राकट्य हुआ, माता कौशल्या के रूप में वीरेंद्र पिंकू के मातृत्व भाव ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी और जय श्री राम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में प्रभु श्री राम की पावन महाआरती की गई।
विज्ञापन
जय भारत ड्रामेटिक क्लब: राम ने किया ताड़का का वध, ऋषियों को दिलाई भय से मुक्ति
जय भारत ड्रामेटिक क्लब अशोक नगर द्वारा आयोजित रामलीला में ताड़का वध के प्रसंग का मनमोहक व ओजस्वी मंचन किया गया। भगवान राम ने ताड़का का वध कर असुरों के आतंक से परेशान ऋषि-मुनियों को भयमुक्त किया। क्लब के प्रधान हरीश नागपाल ने बताया कि ताड़का के रोल में सुभाष मेहता, राम के बाल स्वरूप में सोहम मिगलानी, लक्ष्मण के रोल में प्रणव शर्मा और राजा दशरथ के रूप में रामनिवास ने अपने सधे हुए अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
महाबीर क्लब की ओर से रामलीला में सीता स्वयंवर किया जाएगा
वार्ड -19 आठ मरला काॅलोनी में शनिवार को महावीर राम नाटक एकता कल्ब ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। कार्यक्रम का समय नौ से 12 बजे का रहा। प्रधान योगेश शर्मा ने बताया कि महाराजा जनक द्वारा स्वयंवर समारोह में कहा कि जो भी वीर सुशोभित शिव धनुष पर चिल्ला चढ़ाएगा। वह वीर पुरुष मेरी सुकुमारी सीता को विवाह कर ले जाएगा। सभी राजाओं के प्रयास के बाद भगवान राम ने शिव धनुष का चिल्ला चढ़ाकर जनक के हृदय का संताप दूर करने का आदेश दिया। भगवान राम ने इष्टदेव शिवजी की स्तुति वंदना कर शिवधनुष का चिल्ला चढ़ाया। स्वयंवर समारोह में जय जयकार होने लगी। शिव धनुष भंग होने पर सीता ने श्रीराम के गले वर माला दी। इस अवसर पर कपिल मिगलानी, अंशुल शर्मा, अमित सागर और मंच संचालक सुरेश आहूजा उपस्थित रहे।
नारद पसंद के साथ रामलीला का मंचन शुरू
श्री हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब ने शुक्रवार को दैनिक रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन किया और नारद प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। दर्शकों ने खूब सराहा। क्लब के प्रधान कृष्ण लाल जुनेजा ने बताया कि आठ से 21 अक्टूबर तक चलने वाली दैनिक रामलीला का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को नारद लीला के मंचन के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि समाजसेवी सुंदर सिंह दुआ रहे। कलाकारों ने नारद प्रसंग का सुंदर और सजीव मंचन किया। दर्शकों की तालियों की गड़-गड़ाहट ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अशोक जिंदल, संजय चुघ, जगदीश आहूजा, तिलक सलूजा, गिरीश खुराना और चुनी लाल चुघ उपस्थित रहे। संवाद