{"_id":"6acabbbb3364b790c30aa625","slug":"farmers-locked-the-market-committee-office-in-israna-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165778-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इसराना में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इसराना में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला
Sun, 11 Oct 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
इसराना मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगाते हुए किसान यूनियन व किसान। संवाद
पानीपत। इसराना अनाज मंडी में शनिवार को पीआर धान की 11 दिन से सरकारी खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने खरीद में देरी और तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। वहीं पानीपत और बाबरपुर मंडी में पीआर धान की आवक बढ़कर 2222.2 मीट्रिक टन हो गई है, लेकिन इसमें से 739.2 मीट्रिक टन धान अब भी सरकारी खरीद से वंचित है। वहीं, 883 मीट्रिक टन खरीदे गए धान का उठान नहीं हो पाया है। लगातार खरीद में देरी से किसानों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है।
पानीपत और बाबरपुर मंडी में पीआर धान की कुल खरीद 1483 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। शनिवार को 307.6 मीट्रिक टन खरीद हुई, जबकि 153.2 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में धान खरीद का इंतजार कर रहा है। किसानों का आरोप है कि नमी का हवाला देकर खरीद टाली जा रही है। साथ ही, डिजिटल कांटों के बजाय पारंपरिक कांटों से तौल किए जाने और निर्धारित वजन से अधिक तौलने की शिकायतें भी उठाई जा रही हैं। किसानों ने तौल प्रक्रिया की जांच और खरीद में तेजी लाने की मांग की है।
पीआर धान का उठान भी खरीद के मुकाबले पिछड़ा हुआ है। अब तक 600 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जबकि 883 मीट्रिक टन उठान के इंतजार में है। मंडी में पीआर धान के भाव 2441 से 2475 रुपये प्रति क्विंटल रहे। पिछले साल इसी तारीख तक 6371.4 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
1509 धान की खरीद तेज, लगातार किया जा रहा उठान
1509 धान की कुल आवक 27076.3 मीट्रिक टन पहुंच गई है। इसमें से 26984.5 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है और खरीदे गए धान का पूरा उठान दर्ज किया गया है। शनिवार को 625 मीट्रिक टन खरीद हुई। इस किस्म के भाव 3851 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। पिछले साल इसी अवधि तक 21652.1 मीट्रिक टन आवक हुई थी।
वर्जन-
तौल और खरीद संबंधी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों से समन्वय किया जाएगा।
- आशारानी, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।