फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College to host the grand stage of the 49th Zonal Youth Festival.

Panipat News: आर्य कॉलेज में सजेगा 49वें जोनल युवा महोत्सव का महामंच

Sun, 11 Oct 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 11 Oct 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Arya College to host the grand stage of the 49th Zonal Youth Festival.
कार्यक्रम की जानकारी देते प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व अन्य। स्रोत : संस्थान
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में करनाल जोन के 49वें जोनल युवा महोत्सव का आयोजन 14 से 16 अक्तूबर को किया जाएगा। यह आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की देखरेख में होगा। इसमें करनाल और पानीपत के 70 कॉलेजों से दो हजार युवा कलाकार 40 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेज में इसके लिए छह मंच बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने शनिवार को मीडिया से रूबरू होकर आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस महाकुंभ में करनाल व पानीपत जिलों के 70 महाविद्यालयों के करीब दो हजार प्रतिभागी 40 अलग-अलग सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव के पहले दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। वहीं, 16 अक्तूबर को आयोजित समापन समारोह में आर्य कॉलेज के पूर्व छात्र और हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। 15 अक्तूबर को सायं चार बजे सांग की विशेष प्रस्तुति होंगी। कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष आर्य कॉलेज ने इंटर जोनल युवा महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन किया था। इसमें 300 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस वर्ष 49वें जोनल युवा महोत्सव को और अधिक भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कलाओं में आर्य कॉलेज का दबदबा
कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. रामनिवास ने बताया कि आर्य कॉलेज का सांस्कृतिक उपलब्धियों में शानदार इतिहास रहा है। कॉलेज ने करनाल जोनल युवा महोत्सव में लगातार 20 वर्षों से प्रथम स्थान और इंटर जोनल में पिछले 14 वर्षों से पहला स्थान हासिल किया है। यही नहीं, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को इतिहास में पहली बार ओवरऑल चैंपियन बनाने का श्रेय भी आर्य कॉलेज को ही जाता है। इसके अलावा साउथ एशियन इंटर यूनिवर्सिटी में भी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed