फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The genie of dairy plots came out again after 20 years, corporation will bid for 19 plots

Panipat News: डेयरी प्लॉटों का जिन्न 20 साल बाद फिर निकला बाहर, निगम 19 प्लॉटों की करेगा बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
The genie of dairy plots came out again after 20 years, corporation will bid for 19 plots
पानीपत। नगर निगम बिंझौल में डेयरियों के खाली पड़े प्लाटों के मामले में 20 साल बाद कार्रवाई के लिए एक्शन में आ गया है। निगम यहां खाली 19 प्लाटों की बोली करेगा। ये प्लॉट 2003 में अलॉट करते समय खाली रह गए थे। इन पर आसपास के डेयरी संचालकों व अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया था। उन्हें नोटिस तक भेजे जाएंगे। इनके अलावा अन्य विवादित 36 प्लाटों के कोर्ट केस या अन्य विवादों की अधिकारियों को स्टेटस रिपोर्ट दी जाएगी। निगम डेयरियों के प्लाटों पर पशुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

यह फैसला मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वच्छता समिति की बैठक में लिया गया। कमेटी की इस विषय पर एक महीने में तीसरी बार बैठक हुई है। बैठक में नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल व मेयर अवनीत कौर समेत पार्षद अनिल बजाज, बलराम मकौल, रविंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिंझौल में शहर की डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए 20 साल पहले 147 प्लाट आवंटित किए गए थे। इनमें से 56 प्लाटों पर ही डेयरी शिफ्ट हुई। 55 प्लाटों में अब भी गड़बड़झाला मिला। इनमें से 19 प्लॉट खाली और 36 का आवंटन रद्द हो चुका है। इन पर आसपास की डेयरी संचालकों ने इन पर कब्जा जमा लिया था। कमेटी की मानें तो अधिकतर डेयरियों के प्लाट आज भी रिक्त हैं। यहां मकान बना दिए गए हैं या फिर दूसरी गतिविधियां की जा रही है। इसको लेकर 10 मार्च को निगम की सफाई कमेटी की बैठक हुई। इसमें मेयर समेत निगम अधिकारियों और सफाई कमेटी के सदस्य शामिल हुए। 14 मार्च को फिर कमेटी की बैठक हुई। इसमें आयुक्त भी शामिल हुए। जिसमें इन प्लाटों का पुन: निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कमेटी के अध्यक्ष संजीव दहिया ने बताया कि उस समय डेयरी के प्लाटों के आवंटन में भी फर्जीवाड़ा हुआ था, जिसकी जांच तत्कालीन आयुक्त ने एसडीएम से कराई थी। इसमें 36 प्लाॅट बिना सर्वे के ही डेयरियों को आवंटित पाए गए। इसके बाद इनकी अलॉटमेंट रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा 19 प्लाटों की नीलामी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed