{"_id":"67ad0d076d1582b1bb0f979b","slug":"seven-day-spiritual-fair-will-begin-today-entry-will-be-free-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132093-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज होगा सात दिवसीय आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ , निशुल्क रहेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज होगा सात दिवसीय आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ , निशुल्क रहेगा प्रवेश
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज के सेक्टर-12 हुडा केंद्र द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेला का वीरवार को शुरू होगा। यह मेला 19 फरवरी तक चलेगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां प्रवेश निशुल्क रखा है।
राजयोगिनी बीके सुनीता बहन ने बुधवार को मौका मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का दिव्य संदेश यही है कि हम सब अपने जीवन को पवित्र, प्रेम और आत्मिक शांति बनाए रखें। यह मेला आत्मज्ञान और ईश्वरीय प्रेम की अनुभूति कराने का एक अद्भुत अवसर देगा। मेले में हर वर्ग, उम्र और विचारधारा के लोगों के लिए खुला है। आयोजन में विशेष रूप से राजयोग मेडिटेशन सत्र भी रख है। जिससे सभी मानसिक शांति और तनावमुक्त जीवन का अनुभव कर सकें। बीके सुनीता बहन ने शहरवासियों, श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक प्रेमियों से मेले में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता का अद्भुत संगम होगा।
अमरनाथ गुफा की भव्य झांकी
मेला सेक्टर-12 स्थित कटारिया लैंड में किया जाएगा। यह दोपहर बाद तीन से रात आठ बजे तक चलेगा। मेले में द्वादश ज्योतिर्लिंग और अमरनाथ गुफा की भव्य झांकी होगी। इसमें 30 फुट लंबा कुंभकरण का लाइव शो दिखाया जाएगा। 27 फीट ऊंचा भव्य शिवलिंग होगा। राजयोग ध्यान और शांति अनुभूति केंद्र बनाया जाएगा। मानव जीवन और सृष्टि चक्र पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संगीतमय आध्यात्मिक प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी।