फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanjeev Kumar will be the judge in World Grappling Championship

Panipat News: वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में निर्णायक होंगे संजीव कुमार

Sat, 23 Aug 2025 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Kumar will be the judge in World Grappling Championship
इसराना। राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ रेफरी इसराना वासी संजीव कुमार विश्व ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता बेलग्रेड सर्बिया में 13 से 16 अक्टूबर तक होगी। प्रतियोगिता यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रेपलिंग संघ ऑफ हरियाणा के महासचिव जितेंद्र पांचाल ने बताया कि हरियाणा के एकमात्र रेफरी संजीव कुमार सर्बिया में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक होंगे। प्रतियोगिता में दुनिया भर से 500 खिलाड़ी सीनियर वजन श्रेणियों में हिस्सा लेंगे। संजीव कुमार ग्रेपलिंग खेल के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ रेफरी हैं। वह 2015 से भारतीय ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक रह चुके हैं। वर्ष 2018 से लगातार ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी निभाते आए हैं। वर्तमान में संजीव कुमार इसराना के उप मंडल कार्यालय में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में भारत से तीन और रेफरियों का चयन हुआ है। पश्चिम बंगाल से सुप्रिया सामंत और पार्थव सारथी सरकार, उत्तराखंड से नवीन रयाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed