फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Resolved to expand the city through mutual coordination

Panipat News: व्यापारियों और सरकार ने आपसी तालमेल से शहर को बढ़ाने का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Resolved to expand the city through mutual coordination
पानीपत। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पानीपत के 11 औद्योगिक संगठनों के साथ नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों ने नव वर्ष पर मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उद्यमियों और व्यापारियों ने सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर टेक्सटाइल नगरी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का फैसला लिया। इनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर को मार्च महीने से पहले जाम मुक्त और चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को मौका रहा नव वर्ष पर मिलन समारोह का। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान विनोद धमीजा के पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक्सपोर्ट हाउस में यह मिलन समारोह रखा। मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और शहरी विधायक प्रमोद विज रहे। प्रशासन की तरफ से उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधान विनोद धमीजा ने उद्यमियों की समस्या रखी और चैंबर का कार्यालय बनवाने के लिए जमीन की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पानीपत के उद्यमी आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन को टक्कर दे रहे हैं। इन सबके बीच उनको कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करती है तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पानीपत समेत प्रदेश व देश का नाम रोशन करने में पीछे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने हरियाणा चैंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को जमीन देने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल में करनाल लोकसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने मोदी सरकार के समय काल में हुए हैं
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। सांसद ने कहा कि आज विश्व में भारत पांचवें स्थान पर है और हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भारत विश्व में तीसरे नंबर पर आएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी और सरकार का आपसी तालमेल है इसलिए केंद्र व हरियाणा की सरकार हमेशा से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करती है एवं उनके साथ खड़ी है।

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि हर साल संकल्प लिए जाते हैं, लेकिन मेरा एक ही संकल्प पानीपत जाम मुक्त बनाना है। इसकी शुरुआत करते हुए जनवरी के महीने में हाईवे से दो कट खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर रेहड़ी ,साइकिल , रिक्शा व ऑटो का चलना वर्जित होना चाहिए ।

उपायुक्त ने कहा कि शहर में ऑटो की बहुत समस्या है। उन सबको रेगुलेट करेंगे। क्योंकि सड़क कुछ ही समय में चोड़ी होने वाली है। दहिया ने कहा कि पानीपत-सफीदों रोड फोर लेन किया जाएगा। इससे जाम की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने शहर को मार्च से पहले जाम मुक्त करने का आश्वासन दिया। मंच संचालन हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव राजीव अग्रवाल ने किया। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। कृष्णलाल पंवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने जन्मदिन पर बधाई प्रेषित की। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल, रमेश वर्मा, लोकेश नांगरू, हरचरण सिंह धम्मू, मदनलाल अनेजा, रामनिवास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed