फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against removal of women who cook food at Anganwadi centers

आंगनवाड़ी केंद्रों पर खाना बनाने वाली महिलाओं को हटाने का हुआ विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Protest against removal of women who cook food at Anganwadi centers
सनौली।
विज्ञापन

आंगनवाड़ी केंद्रों पर खाना बनाने वाली महिलाओं को हटाने और हेल्परों से खाना बनाए जाने के आदेशों का शुक्रवार को ग्रुप की महिलाओं और आगनवाड़ी हेल्परों ने संयुक्त रूप से विरोध किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर पहुंचकर सरकार और विभाग के खिलाफ रोष भी जताया।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपने फैसला वापस नहीं लिया तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी। इस दौरान ग्रुप की महिलाओं और आंगनवाडी हेल्परों ने बताया कि पहले आंगनवाड़ी केंद्रों पर ग्रुप की महिलाएं खाना बनाने का काम करती थी, लेकिन अब उनको हटाकर ये कार्य आंगनबाड़ी हेल्परों को दिया गया है। जिससें खाना बनाने वाली महिलाओं का रोजगार जाने से उन्हें परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। वहीं हेल्परों पर जबरदस्ती उक्त कार्यों को थोपा जा रहा है। जबकि हेल्परों को केंद्र में अनेक कार्य होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग ने उक्त आदेश को वापस नहीं लिए तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

इस पर सीडीपीओ बापौली का कहना है कि विभाग ने उक्त आदेश कई वर्ष पहले जारी किए थे, लेकिन कोरोना के कारण लागू नहीं हो पाए। अब विभाग ने सख्ती से उक्त आदेशों को लागू किया है। विभाग के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed