फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, rodwej

रोडवेज बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमर

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
panipat, rodwej
p - फोटो : p
 हरियाणा रोडवेज की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से बस में होने वाली किसी भी गतिविधि या फिर हुड़दंगियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। पानीपत डिपो में दस कैमरे मंगवा दिए गए हैैं और एक कैमरा वीरवार को आ सकता है। रोडवेज अधिकारियों ने छात्राओं व स्पेशल बसों में सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



हरियाणा रोडवेज की बसों में लड़कियों महिलाओं की सुरक्षा का बेहतर माहौल देने के लिए रोडवेज ने दूसरा कदम आगे बढ़ाया है। पहले छात्राओं के लिए स्पेशल बस लाई गई थी। अब इन बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दूसरा कदम उठाया है। बुधवार को हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो में दस कैमरे अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। हर रोज बढ़ रही लड़कियों और महिलाओं के साथ बदसलूकी व छेड़खानी की घटना को कंट्रोल करने के लिए रोडवेज ने सीसीटीवी कैमरों का प्रावधान चंडीगढ़ की एक बैठक में रखा था। जिसको स्वीकार करते हुए उच्चाधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई थी।
विज्ञापन



डिपो की इन बसों पर लगेंगे सीसीटीवी
पानीपत से खानपुर जाने वाली तीन बसों व मतलौडा से आवाजाही करने वाली तीन बसों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बाकि के बचे हुए सीसीटीवी कैमरों को रोडवेज पानीपत से उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली बसों में लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली बसों में सबसे अधिक जेब कटने की घटना होती हैं। यूपी की सीमा में इसके खतरे ज्यादा बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में भीड़ के वक्त होती है अधिक छेड़खानी
आर्य कॉलेज में बीए में पढ़ने वाली छात्रा प्रतिभा ने बताया कि वह मतलौडा से रोडवेज बस में आती है। मतलौडा से यहां आने में करीब 20 से 25 मिनट लगते है। कई बार भीड़ अधिक होने के कारण लड़के लड़कियों से बतमीजी करते हैं। लड़के अपने ढंग से हरकत करने का प्रयास करते हैं। अब रोडवेज बस में सीसीटीवी लगने के बाद उनकी सारी हरकतें कैद हो जाएंगी। ऐसे में इस तरह की वारदातों में कमी आएगी और एक लड़की शहर में आकर शिक्षा ग्रहण करने की हिम्मत जुटा सकेगी।


पुलिस को जांच करने में होगी सरलता
आर्य कॉलेज में बीकाम में पढ़ने वाली रूपल ने बताया कि बसों में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद से लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा कुछ हद तक बढ़ जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगने से पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में भी सरलता होगी। हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपों का महिलाओं के बारे में ऐसा सोचना काबिल-ए तारीफ है।


हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपों में मंगवाए गए दस सीसीटीवी कैमरे बुधवार को डिपो में आ चुके हैं। अब जल्द ही इनको बसों में इंस्टॉल किया जाएगा। महिलाओं व कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए विभाग द्वारा दस सीसीटीवी कैमरे मंगवाए गए है। ये कैमरे पानीपत से खानपुर, मतलौडा व उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली बसों में लगवाए जाएंगे।
संजय कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज, रोडवेज पानीपत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed