Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nancy secured first place in the declamation contest, and Prachi took first place in the poster presentation at IB PG College.

Panipat News: आईबी पीजी कॉलेज में डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में नैन्सी और पोस्टर प्रस्तुति में प्राची प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Nancy secured first place in the declamation contest, and Prachi took first place in the poster presentation at IB PG College.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को भौतिकी और रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में बीएससी के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के नए आविष्कारों और जटिल सिद्धांतों को बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
भौतिकी विज्ञान विभाग द्वारा भौतिकी में अभिनव खोजें विषय पर डिक्लेमेशन (भाषण) प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने भौतिकी के क्षेत्र में हो रही आधुनिक खोजों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में नैन्सी ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय तथा अक्षय व अमन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान विभाग द्वारा केम-कैनवस पोस्टरों के जरिए रसायन विज्ञान को समझना विषय पर पोस्टर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने सुंदर व ज्ञानवर्धक पोस्टरों के माध्यम से रसायन विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को उकेरा। इसमें प्राची ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जानवी और साक्षी को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसी स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया, और डॉ. चेतना नरूला, डॉ. वसुंधरा मदान और सुमित उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed