{"_id":"6ae9d410eb16d0b6c80c93ef","slug":"friends-colony-welfare-association-held-a-diwali-get-together-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167068-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फ्रेंड्स कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन मनाया दिवाली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फ्रेंड्स कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन मनाया दिवाली मिलन समारोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। फ्रेंड्स कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज मुख्यातिथि रहे और वार्ड-20 के पार्षद तरुण गांधी विशिष्ट अतिथि और भाजपा मॉडल टाउन मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा विशेष अतिथि रहे।
एसोसिएशन के प्रधान सरदार कंवलजीत सिंह, महासचिव नरेश शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि फ्रेंड्स कॉलोनी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सड़कों के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बेहतर स्ट्रीट लाइट्स और पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता पर पूरे कराए जाएंगे। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
पार्षद तरुण गांधी ने कहा कि वार्ड-20 का हर परिवार उनका अपना परिवार है। कॉलोनी को पानीपत का एक आदर्श, स्वच्छ और सुंदर वार्ड बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। एसोसिएशन के प्रधान सरदार कंवलजीत सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया। महासचिव नरेश शर्मा ने संगठन की उपलब्धियों का ब्योरा रखा।